फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबो-गरीब बयान: यूजर ने कहा, 'इस्लाम में महिलाओं की जगह मर्द के पैरों में होती है', गौहर खान ने दिया करारा जवाब

Wed, 19 May 2021 10:19 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैद दरबार, गौहर खान - फोटो : Instagram
अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों पति जैद दरबार के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और काफी तस्वीरें साझा करती हैं। वो अक्सर जैद के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही ही में गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो जैद के साथ मस्ती करती नजर आ रहीं थीं। इस वीडियो में गौहर जैद के पैरों पर लेटीं नजर आ रहीं थीं। उनके इस वीडियो को फैंस ने खूब प्यार दिया और ढेर सारे कमेंट भी किए। हालांकि एक इंस्टाग्राम यूजर ने गौहर के इस वीडियो पर कुछ ऐसी बातें लिख दी जो अभिनेत्री को बहुत खराब लगी। ऐसे में गौहर ने उस शख्स को करारा जवाब देने केे बाद ब्लॉक कर दिया। अब गौहर के इस जवाब की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान - फोटो : Instagram
गौहर ने जो वीडियो साझा किया था उसमें वो जैद के पैरों पर आराम करतीं और बातें करतीं नजर आ रहीं थीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक प्यार ऐसा..हाहाहाहा'। वहीं जैद ने कमेंट किया, 'क्या पैर हैं'। उनके इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने दिल तो किसी ने फायर इमोजी पोस्ट कर जैद और गौहर के मस्ती भरे वीडियो को पसंद किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan
हालांकि एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए बेहद ही अजीब बात लिख दी। शख्स ने लिखा,  'इस्लाम में महिला की जगह मर्द के पैरों में होती है'। गौहर खान को शख्स का ये कमेंट बिल्कुल भी सही नहीं लगा और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं इसे दोस्ती, प्यार, साथ और आराम कहते हैं। इस्लाम में औरतों को ना पुरुष से ऊपर बताया गया है और ना ही नीचे बल्कि वो पुरुष के बराबर होती हैं जिससे वो उसके दिल के करीब रह सकें। कुछ बोलने से पहले सीखो'।

4 of 5
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
गौहर ने ये भी लिखा, 'ये लूजर किसी इज्जत भरे जवाब का हकदार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो शख्स को ब्लॉक कर चुकी हैं। अब फैंस ने गौहर के इस कदम की तारीफ की और शख्स के कमेंट को घटिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharkhan
दूसरी तरफ गौहर ने कुछ दिनों पहले शादी के बाद पहली बार पति के साथ ईद का जश्न मनाया था। उनकी ईद की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा,  'अब जाकर मुझे नई दुल्हन की तरह सजने का और कुछ महसूस करने का मौका मिला है। पिछले दो महीने बहुत ही अजीब बीते लेकिन अब अच्छा महसूस करने का वक्त है'। फैंस को गौहर की ये तस्वीरें काफी पसंद आई थी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें