भारतीय टीवी सीरियल फैमिली बेस्ड होते हैं और इसी वजह से उनमें एक खूबसूरत परिवार की झलक के बीच विलेन को भी दिखाया जाता है, जो सबकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करता है। टीवी सीरियल में विलेन का सारा जिम्मा अभिनेत्रियों को दिया जाता है। प्लानिंग से लेकर चाल चलने तक, सारा काम विलेन के रूप में अभिनेत्री ही करती है और इस वजह से कई बार उन्हें दर्शकों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर बेशक विलेन की भूमिका निभाई है लेकिन उन्होंने अपने काम से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
उर्वशी ढोलकिया
टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले दर्शक ‘कोमोलिका’ को जरूर जानते हैं। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने ‘कोमोलिका’ का किरदार निभाया था, जो सीरियल की वैंप थी। इस सीरियल में उर्वशी के काम और अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी उर्वशी का ये किरदार फैंस के बीच ताजा है।