फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actress Left Career: दिशा वकानी से मोहिना कुमारी तक, इन टीवी अभिनेत्रियों ने परिवार के लिए छोड़ी एक्टिंग

Sun, 16 Jan 2022 11:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
एक समय था जब फैंस के बीच सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां ही छाई रहती थीं लेकिन अब वक्त बदल गया है। टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की पॉपुलैरिटी भी किसी से कम नहीं हैं। वे पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। फैंस टीवी अभिनेत्रियों की एक्टिंग के अलावा उनके ग्लैमरस अंदाज के भी दीवाने हैं। हर कोई अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। लेकिन अब हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो इस इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। इन अभिनेत्रियों ने अपने परिवार के लिए अपने एक्टिंग करियर को छोड़ दिया है।
 
दिशा वकानी
दिशा पकानी ने टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लंबे समय तक दयाबेन बनकर लोगों को एंटरटेन किया है। इस सीरियल में दिशा वकानी के काम और अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दिशा ने मां बनने के बाद इस सीरियल को छोड़ दिया और वह एक्टिंग की दुनिया से भी दूर हो गई हैं। वह अपना सारा समय अपने बच्चे और परिवार को दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कांची कौल - फोटो : सोशल मीडिया
कांची कौल
कांची कौल कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। कांची ने ‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया से साल 2011 में शादी रचाई थी। शादी के बाद ही कांची ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वह अपना समय अपने परिवार को देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मिहिका वर्मा - फोटो : Social Media
मिहिका वर्मा
मिहिका वर्मा पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आई थीं। मिहिका ने इस सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी की छोटी बहन का किरदार निभाया था। मिहिका वर्मा ने शादी के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। शादी के बाद ही वह अमेरिका शिफ्ट हो गईं।

4 of 5
सौम्या टंडन
सौम्या टंडन
टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में सौम्या टंडन ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। इस सीरियल में उन्होंने गोरी मेम का किरदार निभाया था। हालांकि, सौम्या ने एक बेटे को जन्म देने के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना कुमारी
मोहिना कुमारी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई थीं। इस सीरियल से ही उन्हें घर-घर में पहचान मिली। मोहिना ने कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज के बेटे सुयश राव से शादी रचाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद मोहिना ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें