बिग बॉस के हर सीजन में वैसे तो विवादित फैसले होते रहे हैं, लेकिन इस सीजन में पहली बार ऐसे फैसले हुए, जो पहले कभी देखने को नहीं मिले। ऐसा एक बार में नहीं हुआ, हर सप्ताह कोई न कोई चौंकाने वाली बात देखने को मिल रही है। जानिए आगे की स्लाइड में, ऐसा क्या-क्या हुआ जो पहले देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
2 of 6
इस बार वीकेंड के वार में खुद सलमान ने भी माना कि इस बार का सीजन बिग बॉस के अन्य सीजन से काफी अलग हैं। इस सप्ताह हुए एक ऐसे ही फैसले की बात करें तो बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब अपने कंटेस्टेंट को बचाने के लिए पब्लिक के अलावा घर के सदस्यों से वोट डलवाए गए और इस वोटिंग में घर के सदस्यों ने प्रियांक शर्मा को ज्यादा वोट देकर सेफ कर लिया, वहीं हितेन तेजवानी को बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरी सबसे बड़ी चौकाने वाली बात ये हुई कि घर का सबसे कमजोर कंटेस्टेंट इस बार फाइनलिस्ट की दौड़ में आगे हो गया है। जिस समय सपना चौधरी घर से बेघर हुई थीं उस समय सलमान के अलावा बाकी घर वालों ने ये कहा था कि अगर टास्क के दौरान सपना लव को न बचातीं तो लव घर के बाहर होते। इसके बाद एक के बाद घर में बीते दो इविक्शन में लव को सबसे ज्यादा वोट मिले और अब लव के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि इस हफ्ते लव को शिल्पा, हितेन से प्रियांक में सबसे अधिक वोट मिले।
4 of 6
इस सीजन में ये भी पहली बार हुआ है कि बिग बॉस के घर में 12वें हफ्ते में कोई भी कैप्टन नहीं हैं। जी हां बीते हफ्ते बिग बॉस ने घर की पूर्व कैप्टन अर्शी खान साहित विकास, शिल्पा शिंदे, लव त्यागी को आपसी सहमति से कैप्टन का चुनाव करने को कहा था। मगर चारों कंटेस्टेंट के बीच आपसी सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद बिग बॉस ने आत्मसंज्ञान लेते हुए किसी भी कंटेस्टेंट को इस हफ्ते किसी को भी कैप्टन नहीं बनाया है। सलमान ने खुद माना कि ऐसा पहली बार देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 6
हितेन को घर से बेघर करने का फैसला भी चौंकाने वाला रहा। पहले हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी भी इसी तरह एक वाले फैसले का शिकार हुई थीं। सपना की फैन फॉलोइंग को देखते हुए सभी को ये लग रहा था कि सपना कम से कम टॉप फाइव में जाने वाली कंटेस्टेंट में से एक हैं, मगर घर की पॉलिटिक्स का शिकार होने का कारण सपना को जल्दी ही बिग बॉस का घर छोड़ना पड़ गया। सपना का इतनी जल्दी जाना इस सीजन को बिग बॉस के दर्शकों के लिए किसी घटना से कम नहीं है।
बिग बॉस के हर सीजन की तरह न तो इस बार प्रियांक शर्मा के बाद कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिली और न ही कोई घर का सदस्य सीक्रेट रूम में गया। इस वीकेंड के वार पर तो खुद सलमान खान ने घरवालों के सामने माना कि आप हर बार ये सोचते होंगे कि कोई गद्दे में लिपटकर घर में आने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं है। दो आने वाले थे, जिन्हें मैने मुश्किल से बाहर से ही भगा दिया। ऐसे ही सपना चौधरी और शिल्पा शिंदे के सीक्रेट रूम में जाने की खबरें फैलीं थीं, जोकि मात्र अफवाह निकलीं।