फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े से शुरू हुआ बिग बॉस का पहला दिन, बाबा ने भी किया अपने बारे में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 18 Oct 2016 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस में पहले ही दिन से हंगामा और ड्रामा शुरू हो गया है। पहले दिन कई सारी चीजें हुईं, जिनमें बाबा का अपने बारे में खुलासा, प्रियंका और बाणी का झगड़ा शामिल है। इसके अलावा मालिक और सेवक कॉन्सेप्ट का खुलासा भी अहम रहा।

आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हुआ बिग बॉस के घर में पहले दिन। 
विज्ञापन

2 of 5
सबसे पहले तो बिग बॉस ने पहला एपिसोड में बड़ा दांव खेला। यहां सेलिब्रिटीज को घर का सेवक और इंडिया वाले यानि आम प्रतियोगियों को घर का मालिक बनाया गया। इसके साथ ही घर के मालिकों और सेवकों के लिए 10 नियम भी तय किए गए। जिसमें मालिक किसी भी वक्त कोई नया नियम जोड़ सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
झगड़े से शुरू हुआ दिन 
बिग बॉस के पहले ही दिन की शुरुआत झगड़े से हुई। यहां प्रियंका और बाणी के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। दरअसल, प्रियंका ने बाणी से उनकी उम्र पूछ ली और उसके बाद बाणी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं होती रही। हालांकि बाद में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। 

4 of 5
बाबा का खुलासा
बिग बॉस में अभी तक सबसे ज्यादा मनोरंजन स्वामी ओम जी महाराज कर रहे हैं। पहले दिन स्वामी ने अपने बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बच्चे तो जन्म के बाद रोते हैं लेकिन मैं जन्म लेते ही बोलने लगा था।  इस पर मनवीर और नवीन प्रकाश ने स्वामी की टांग खिंचाई की। नवीन ने कहा कि वो कौन सी भाषा थी, जिसमें आप बोल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार लोग हुए नॉमिनेट
इन सबके बीच पहले दिन चार लोग नॉमिनेट हुए। इसमें भी बिग बॉस ने इस बार अलग नियम बनाए। जिसमें सेवक केवल मालिकों और मालिक केवल सेवकों को नॉमिनेट कर सकते थे। 
सेलिब्रिटीज में जो दो लोग नॉमिनेट हुए उनमें राहुल देव और भोजपुरी स्टार मोनालिसी हैं, जबकि 'इंडिया वाले' में से मनोज उर्फ मनु पंजाबी और प्रियंका नॉमिनेट हुए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें