फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर लगी आग से हड़कंप, बाल बाल बचे कलाकार और कर्मचारी

Sat, 18 Jul 2020 09:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media
लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर शनिवार शाम करीब चार बजे आग लगने के कारण सेट पर भगदड़ मच गई। सेट पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, जिस समय आग लगी, उस समय सेट पर कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी के भी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर नहीं है। दुर्घटना होने के बाद तुरंत शूटिंग को बंद कर दिया गया और सेट पर काम करने के लिए आए सभी लोगों को अपने घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
Kumkum Bhagya
यह घटना मुंबई के अंधेरी में चांदीवली इलाके में स्थित क्लिक निक्सन स्टूडियो की है। जानकारी के अनुसार अचानक से एक शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके आसपास मौजूद चीजों ने आग पकड़ ली। मीडिया सूत्र बताते हैं कि यह घटना करीब चार बजे की है। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी है। समय रहते सभी को सेट से बाहर निकाल लिया था। मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई थी और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना के तुरंत बाद ही सभी लोगों को अपने घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
कसौटी जिंदगी की 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पता चला है कि इस घटना के बाद सिर्फ धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' की शूटिंग ही बाधित नहीं हुई, बल्कि उसके पास में ही एक और धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' की शूटिंग भी तत्काल बंद कर दी गई। इस घटना की जानकारी के लिए जब अमर उजाला ने चैनल के प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सेट पर आग लगी है, यह बात तो सही है। और इस घटना में किसी को कोई नुकसान भी नहीं हुआ है। इसके अलावा आग कैसे लगी? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

4 of 5
पार्थ समथान
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले की बात है जब 'कसौटी जिंदगी की' धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता पार्थ समथान को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया था। उसके बाद भी इस शो की शूटिंग तीन दिन तक बंद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ में ही दूसरे धारावाहिकों 'कुमकुम भाग्य' और 'पवित्र भाग्य' की शूटिंग भी रोक दी गई थी। क्योंकि इन सभी धारावाहिकों के सेट एक दूसरे के नजदीक क्लिक निक्सन स्टूडियो में मौजूद हैं।

पढ़ें: लता मंगेशकर को हुई बच्चन परिवार की चिंता, कहा- 'मैं पूरे परिवार के लिए दुआ करती हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें