फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Serials Updates: समर को होगा पाखी पर शक....करण और काव्या की होगी पहली मुलाकात, पढ़िए आज का डेली अपडेट

Thu, 30 Jun 2022 02:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
टीवी के टॉप सीरियल्स में हर रोज नए-नए तमाशे दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। टीवी सीरियल की दुनिया में देखने को मिली खलबली से हर किसी का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हो रहा है। लोग अपने पसंदीदा सीरियल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। उन्हें सीरियल्स में आते हर ट्विस्ट की जानकारी का अपडेट चाहिए होता है, जिससे उन्हें आगे की कहानी समझ आ सके। आज सीरियल्स की दुनिया में तूफान आने वाला है। जहां स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला दर्शकों का मनपसंद सीरियल 'अनुपमा' में बा किंजल की गोद भराई में जमकर ताने देने वाली है, वहीं स्टार प्लस के दूसरे सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में भवानी फिर एक बार सई के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। आइए पढ़ते हैं आज यानी 30 जून को आपके पसंदीदा शोज में क्या दिखाया जाने वाला है...  
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा 
आज के एपिसोड की शुरुआत पाखी और अधिक की फोन कॉल से होगी। लोगों की नजरों से बचकर अधिक, पाखी के साथ फ्लर्ट करता हुआ नजर आएगा। लेकिन, पाखी और अधिक के बीच बढ़ती नजदीकियां समर की आंखों से छिप नहीं पाती। इसके साथ ही अनुपमा अपनी प्यारी बहू किंजल को गोदभराई की रस्म के लिए तैयार करेगी। इतना ही नहीं, राखी दवे किंजल की गोदभराई पर जमकर बखेड़ा खड़ा करने वाली है। आज के एपिसोड के प्रीकेप में यह भी दिखाया जाएगा कि राखी दवे और बा के बीच होने वाली लड़ाई बड़ा रूप ले लेगी। यह सब देखकर अनुपमा बौखला जाएगी और दोनों को जमकर लताड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
प्रीशा और रॉकस्टार रुद्राक्ष की प्रेम कहानी दिखाने वाले सीरियल 'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पार्टी में रुद्राक्ष और प्रीशा एक साथ डांस करते हैं। लेकिन ट्विस्ट यह है कि वह दोनों एक-दूसरे को पहचान नहीं पाते हैं। बाद में सारांश प्रीशा को पहचान लेता है, पर वह उससे बात करने से साफ मना कर देता है। 

4 of 6
अभिमन्यु और अक्षरा - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि पार्थ और नील अभिमन्यु को पार्टी अटेंड करने के लिए जैसे-तैसे तैयार कर लेते हैं। लेकिन जैसे ही अभिमन्यु पार्टी में पहुंचता है, वहां मौजूद सभी लोग उससे अक्षरा के बारे में तरह-तरह के सवाल करते हैं। उन सवालों से अपने आप को घिरा पाने के बाद अभिमन्यु को लगता है कि इस पार्टी में आना उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। 
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
आज के एपिसोड की शुरुआत सई के कुछ गहराई से सोचने के साथ होती है। विराट वहां आता है और उसके पास बैठ जाता है। वह उससे बात करना शुरू कर देता है और पाखी और भवानी के फैसले के बारे में अपना नजरिया बताता है। लेकिन, सई उससे गुस्सा हो जाती है और कहती है कि विराट को उसके फैसले पर शक है। विराट उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन फिर भी सई को पाखी के इरादों पर शक होता है। वह जानती है कि पाखी इस बच्चे को विराट के करीब आने के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
कुंडली भाग्य 
आज के एपिसोड की शुरुआत करण के काव्या से मिलने से होती है। जब वह उससे उसका नाम पूछता है तो वह छोटी सी बच्ची उसे अपना नाम काव्या लूथरा बताती है , जिसके बाद करण के दिमाग में उसका अतीत घूमने लगता है। इसके बाद ही ऋषभ वहां पहुंच कर करण को हजार बाते सुनाता है, क्योंकि उसे नहीं पता होता कि वह उसका भाई है, लेकिन करण को सब याद है। करण प्रीता और ऋषभ को साथ देखकर उनसे बदला लेने की कसम खाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें