फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: फराह खान की पार्टी में प्रियंका को न देखकर भड़के फैंस, बोले- शो की असली विनर कहां हैं

Tue, 14 Feb 2023 01:34 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फराह खान की पार्टी में पहुंचे बीबी कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 का खिताब रैपर एमसी स्टैन अपने नाम कर चुके हैं। इसी खुशी में फराह खान ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया। हालांकि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाले एमसी स्टैन की जीत को कोई भी पचा नहीं पा रहा है और उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं, अब फरहा खान के घर रखी गई पार्टी में प्रियंका के नजर न आने पर निर्देशक को भी ट्रोल्स ने आड़े हाथ ले लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फराह खान की पार्टी में पहुंचे बीबी कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोमवार को फराह खान ने अपने घर पर बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट के लिए पार्टी का आजोयन किया था। इस पार्टी में शो के विनर एमसी स्टैन के साथ ही शिव ठाकरे, साजिद खान, निमृत, श्रीजिता, सौंदर्या, अब्दु, मान्या और अर्चना सहित सभी कंटेस्टेंट नजर आए। फराह खान ने पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट बिग बॉस एंथम गाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में प्रियंका के नजर न आने पर फैंस फराह खान को ट्रोल कर रहे हैं।

TAJ Divided By Love: नसीरुद्दीन शाह की मुगलिया कहानी में धमाकेदार एंट्री, धर्मेंद्र भूल गए उनकी तारीफ करना...
 
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस एंथम पर डांस करते कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'साल की सबसे बड़ी पार्टी, बिग बॉस 16, मेरे फेवरेट्स, मंडली रॉक्स, स्टैन पहली बार एंथम गा रहा है।' इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस 16 की असली विनर प्रियंका कहां है, हमारी क्वीन प्रियंका ही विनर', तो दूसरे ने लिखा, 'प्रियंका ही शो की विनर बनने की हकदार थीं।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'प्रियंका के बिना सब अधूरा है वो नहीं को कुछ नहीं।'

Tunisha Sharma: मौत से एक दिन पहले अपने को-स्टार से बात करना चाहती थीं तुनिशा, चंदन के आनंद ने खोले कई राज

विज्ञापन

4 of 4
प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, विशाल और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान की इस वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी नजर नहीं आईं, लेकिन वह भी इस पार्टी का हिस्सा थीं। प्रियंका पिंक कलर की ड्रेस में पार्टी में पहुंची थीं  और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, शिव भी पिंक कलर के सूट में दिखा और ऐसे में 'शिवयंका' फैंस को दोनों की ट्विनिंग काफी पसंद आई। इसके अलावा अर्चना गौतम के फहमान के साथ 'बेशर्म रंग' गाने पर और शेखर सुमन के साथ 'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं' गाने पर डांस ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें