टीवी जगत की जानी-मानी हस्ती उर्वशी ढोलकिया लंबे समय बाद फिर से सीरियल में वापसी करने जा रही हैं। एकता कपूर के शो 'चंद्रकांता' में उर्वशी विलेन के किरदार में नजर आएंगी। 17 साल पहले उर्वशी 'कसौटी जिंदगी की' से फेमस हुई थीं। आज फादर्स डे है। ऐसे में ये बात खास है कि उर्वशी अपने दोनों बेटों को मां और पिता दोनों का प्यार दे रही हैं। उर्वशी के दोनों बेटे 21 साल के हो चुके हैं। उर्वशी ने खुद काम कर अपने दोनों बेटों की पढ़ाई-लिखाई पूरी करवाई।
विज्ञापन
'कोमोलिका' बन लोगों के दिलों पर किया था राज, 17 की उम्र में बन गई दो बेटों की मां
2 of 8
उर्वशी ढोलकिया
उसके बाद उर्वशी को बिग बॉस में भी देखा गया। लेकिन अब उनका सही मायने में टीवी पर कमबैक हो रहा है। उर्वशी ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। प्रोफेशनल के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी मुश्किलों भरी रही।
विज्ञापन
'कोमोलिका' बन लोगों के दिलों पर किया था राज, 17 की उम्र में बन गई दो बेटों की मां
3 of 8
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी 17 साल की उम्र में ही दो बेटों क्षितिज और सागर की मां बन गई थीं। उर्वशी अब सिंगल मदर हैं। इस 37 साल की एक्ट्रेस ने अपने दम पर दोनों बेटों को पाला। उर्वशी ने 6 साल की उम्र से एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया था।
'कोमोलिका' बन लोगों के दिलों पर किया था राज, 17 की उम्र में बन गई दो बेटों की मां
4 of 8
उर्वशी ढोलकिया
तब उन्हें लक्स साबुन के ऐड में देखा गया था। इसके बाद 8 साल की उम्र में उर्वशी को श्री अधिकारी ब्रदर के सीरियल 'वक्त की रफ्तार' में काम करने का मौका मिला। उर्वशी ने कई सीरियल और मूवी में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन
'कोमोलिका' बन लोगों के दिलों पर किया था राज, 17 की उम्र में बन गई दो बेटों की मां
5 of 8
उर्वशी ढोलकिया
'देख भाई देख' और शक्तिमान जैसे सीरियल में भी उर्वशी की अदाकारी देखने को मिली थी। उर्वशी की लाइफ का सबसे बड़ा ब्रेक 'कसौटी...' था। इसी सीरियल से उर्वशी को पहचान मिलना शुरू हुई थी।
विज्ञापन
'कोमोलिका' बन लोगों के दिलों पर किया था राज, 17 की उम्र में बन गई दो बेटों की मां
6 of 8
उर्वशी ढोलकिया
इसके बाद उर्वशी को कॉमेडी सर्कस और बिग बॉस में भी देखा गया। उर्वशी बिगबॉस की विनर भी बनीं। उर्वशी ने कुछ भोजपुरी फिल्मों जैसे 'सास रानी और बहू नौकरानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन
'कोमोलिका' बन लोगों के दिलों पर किया था राज, 17 की उम्र में बन गई दो बेटों की मां
7 of 8
उर्वशी ढोलकिया
गुजराती और पंजाबी परिवार में जन्मीं उर्वशी की शादी 16 साल कच्ची उम्र में ही कर दी गई थी। इसके बाद 17 साल में उनके दो बेटे हुए। उर्वशी का तलाक शादी के डेढ़ साल बाद ही हो गया था। उर्वशी ने अपने दोनों बेटों को अकेले ही पाला।
'कोमोलिका' बन लोगों के दिलों पर किया था राज, 17 की उम्र में बन गई दो बेटों की मां
8 of 8
उर्वशी ढोलकिया
इसमें उनके परिवार ने उनका साथ दिया। एक्टिंग के साथ उर्वशी एक बिजनेस वुमन भी हैं। जिनकी 9हाई नाम से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है। इस कंपनी में उर्वशी कई इवेंट प्लान कर चुकी हैं। इस बिजनेस में उर्वशी के बेटे भी उनकी मदद करते हैं।