फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बंद हो रहा कपिल शर्मा का शो, मेकर्स ने बिगड़ती तबीयत की वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Thu, 12 Apr 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
बीते कुछ दिनों से कपिल शर्मा के शो को लेकर बंद होने की खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि कपिल के बर्ताव और शूट कैंसिल होने की वजह से मेकर्स ऐसा फैसला ले सकते हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल शर्मा का शो बंद नहीं हो रहा है बल्कि एक महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। इसी वजह से अप्रैल में कोई भी शो टेलीकास्ट नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
दरअसल, कपिल शर्मा का शो पहले एपिसोड के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ था। शो शुरुआत से ही लोगों को लुभाने में नाकामयाब रहा और फिर शूट कैंसिल होने की वजह से मेकर्स कपिल से काफी नाराज थे। वहीं अब शो को एक महीने के लिए सस्पेंड करने की खबरें आ रही हैं।इस बात की जानकारी शो के करीबी सूत्रों ने दी।
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा के शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का अप्रैल में कोई भी टेेलीकास्ट नहीं होगा।इसके पीछे की वजह कपिल की खराब तबीयत और लगातार शूट का कैंसिल होना बताया जा रहा हैं। इसके साथ ही सूत्र ने बताया कि कपिल के नए शो के पहले एपिसोड को पहले की तरह नहीं पसंद किया गया। केवल टीआरपी चार्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा। 

4 of 5
kapil sharma
सूत्र ने बताया कि कपिल की फैन फॉलोइंग की वजह से लोगों ने पहले दिन इस शो को देखा तो जरूर लेकिन उनकी कॉमेडी से वो पंच गायब था जिसके लोग दीवाने हैं।कपिल की खराब तबीयत और कुछ पर्सनल परेशानी की वजह से वह अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।इसी वजह से चैनल ने फैसला लिया है कि अप्रैल में कोई भी एपिसोड शूट नहीं होगा।मेकर्स चाहते हैं कि कपिल थोड़ा आराम करें ताकि जब वह वापस आए तो उसी जोश के साथ, जैसा कि पहले आया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
आपको बता दें, कुछ दिन पहले कपिल ने पत्रकार विक्की लालवानी और दो एक्स मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।इससे पहले पत्रकार ने कपिल पर भद्दी गालियां और बेटी के लिए अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि कपिल डिप्रेशन में हैं।ऐसे में मेकर्स ने कपिल की तबीयत को लेकर शो को एक महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला लिया है।वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स कपिल के सपोर्ट में उतर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें