फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शो में कपिल को नहीं आ रहा था मजा, पहली बार सामने आकर बोले- 'मेरा करियर बर्बाद करने वाले...'

Thu, 12 Apr 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों मुसीबतों से घिरे हुए हैं । कोई कलाकार उनके खिलाफ तो कोई उनके सपोर्ट में बयान दे रहा है । कपिल के करीबी दोस्त ने उनकी इस बर्बादी का कारण एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस को बताया है । प्रीति कपिल के पिछले शो की क्रिएटिव मैनेजर भी थीं । बढ़ते विवाद को देख अब कपिल खुद सामने आए हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा
कपिल ने बॉलीवुड हंगामा से बात करने के दौरान कहा, 'मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं ।' कपिल का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च से शुरू हआ था । 3 एपिसोड के बाद ही कपिल ने शूट कैंसिल करने शुरू कर दिए । इसके चलते चैनल ने शो को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है ।
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा
कपिल ने शो बंद होने के बाद कहा, 'जो लोग मेरा करियर बर्बाद करना चाहते हैं, वो जो चाहे झूठ फैला सकते हैं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। जब तक लोगों को संतुष्टि मिल रही है उन्हें यह सब करने दीजिए। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं।' बता दें कि कपिल अपने नए शो से खुश नहीं थे । उन्होंने अपनी टीम को कहा था, 'कुछ मजा नहीं आ रहा है ।'

4 of 5
कपिल शर्मा
इसके बाद कपिल ने शूट कैंसिल करने शुरू कर दिए । साथ ही अपना फोन भी ऑफ कर दिया । अब चैनल के सूत्रों का कहना है कि कपिल की तबीयत ठीक होने के बाद दोबारा शूटिंग शुरू होगी । कपिल इस शो को नए तरीके से पेश करेंगे । इस गेम शो में उनके पंच गायब थे । जिसके चलते कपिल ने यह फैसला लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा
कपिल और चैनल मिलकर इस शो को दोबारा लाएंगे। कपिल ने कहा, 'सोनी चैनल के मिस्टर एनपी सिंह और दानिश असलम बहुत ज्यादा सपोव हैं । वो मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं ।' बता दें कि कपिल ने एक पत्रकार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए काफी बुरा-भला कहा था । जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें