सुंबुल तौकीर खान, फहमान खान
- फोटो : social media
'इमली' और 'बिग बॉस 16' में धमाल मचाने वाली फहमान-सुंबुल की जोड़ी के फैंस पिछले दिनों से मीडिया में इन दोनों के एक बार फिर साथ आने की चल रही खबरों से काफी खुश थे। लेकिन हाल ही में, एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए फहमान खान ने ऐसा खुलासा किया है कि सभी का दिल टूट गया है। दरअसल, पिछले दिनों सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में कलर्स पर प्रसारित हो रहे शो 'धर्मपत्नी' की लगातार गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने सीरियल में सुंबुल को लाने का फैसला किया है। इस शो में सुंबुल के कैमियो की चर्चा जोरों पर हो रही थीं, लेकिन अब फहमान ने इन सभी खबरों को झूठा बताया है।