शुभांगी आत्रे पूरे को सीरियल भाबी जी घर पर हैं की नई अंगूरी भाभी के रोल के लिए आखिरकार चुन ही लिया गया है। इससे पहले शुभांगी सीरियल में आएं, आइए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
2 of 11
शुभांगी आत्रे ने टीवी पर अपना करियर 2006 में चर्चित सीरियल कसौटी जिंदगी में प्रेम बजाज यानी रोनित रॉय की बेटी पलछिन प्रेम बजाज के रोल से शुरू किया था।
विज्ञापन
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
3 of 11
इसके बाद शुभांगी को कस्तूरी सीरियल में लीड रोल मिला और खूब लोकप्रियता भी। बल्कि यही उनका आजतक का सबसे चर्चित किरदार है।
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
4 of 11
shubhangi atre
कस्तूरी में शुभांगी की जोड़ी अपने को-ऐक्टर करण पटेल, जो आजकल ये हैं मोहब्ब्तें में रमन का रोल कर रहे हैं, से पर्दे पर तो बहुत हिट हुई लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के बीच बहुत झगड़े हुए हैं। दोनों ही असल जिंदगी में एक दूसरे से नफरत करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था ''मैं करण को अपने सामने बर्दाश्त भी नहीं कर पाती हूं पर क्या करूं मजबूर हूं। मैंने खुद को इसके लिए इंडस्ट्री में आने से पहले ही तैयार कर लिया था। मुझे पता था मुझे ऐसे कुछ लोगों से मिलना पड़ेगा और फिर भी प्रोफेशनल रवैया अपनाना पड़ेगा।''
विज्ञापन
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
5 of 11
कस्तूरी के बाद शुभांगी को सीरियल दो हंसों का जोड़ा में मुख्य भूमिका मिली। इसमें उनके हीरो शालीन भनोट थे।
विज्ञापन
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
6 of 11
शुभांगी ने सीरियल हवन में तृष्णा का नकारात्मक किरादर भी निभाया है। वे काफी अलग और अपनी उम्र से बड़ी भी लग रही थीं।
विज्ञापन
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
7 of 11
एक साल के अंतराल के बाद वे सीरियल चिड़ियाघर में कोयल के किरदार में लौंटीं। ऐसा पहली बार नहीं है कि शुभांगी ने शिल्पा शिंदे की जगह ली हो। चिड़ियाघर में भी कोयल का किरदार पहले शिल्पा निभाती थीं, फिर शुभांगी और अब अंगूरी भाभी के किरदार के साथ भी ऐसा ही हो रहा है।
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
8 of 11
अंगूरी भाभी के रोल के लिए एक महीने तक 80 लड़कियों का ऑडीशन हुआ। इसमें शीतल मंडल का भी नाम आ रहा था लेकिन आखिरकार ये बाजी शुभांगी ने जीती।
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
9 of 11
चिड़ियाघर भी छोड़ने के बाद शुभांगी ने सीरियल गुलमोहर ग्रैंड में मिसेज कार्तिक का छोटा सा रोल किया।
शुभांगी आत्रे के बारे में दिलचस्प बातें
10 of 11
हाल ही में वे सीरियल अधूरी कहानी हमारी में देवसेना के किरदार में दिखी थीं।
35 साल की शुभांगी इंडौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई भी वहीं की है। उनकी शादी पीयूष पूरे से हुई है। शुभांगी की एक आशी नाम की बेटी भी है। अब कुछ ही दिनों में शुभांगी नई अंगूरी भाबी बन कर आने वाली हैं।