टीवी धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी के रोल से घर-घर में मशहूर हुईं प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के बाद अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में प्रत्यूषा के गर्भवती होने की बात सामने आई है, पुलिस के अनुसार मौत से कुछ दिन पहले उसका गर्भपात कराया गया।
विज्ञापन
मौत से कुछ दिन पहले ही गर्भवती प्रत्यूषा का कराया गया था अबोर्शन
2 of 7
दरअसल प्रत्यूषा की मौत के बाद उसके शव को देखने वाले कुछ डॉक्टरों ने इस बात का शक जाहिर किया था कि प्रत्यूषा मौत के वक्त गर्भवती थी। डॉक्टरों के इस बात को उठाने के बाद जांच के लिए नमूने भेजे गए थे।
विज्ञापन
मौत से कुछ दिन पहले ही गर्भवती प्रत्यूषा का कराया गया था अबोर्शन
3 of 7
जो नमूने प्रत्यूषा की गर्भवती होने की जांच के लिए भेजे गए थे, उनसे ये बात साफ हुई है कि प्रत्यूषा की कोख में बच्चा पल रहा था। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उसकी आत्महत्या से कुछ ही दिन पहले उसका गर्भपात कराया गया था।
मौत से कुछ दिन पहले ही गर्भवती प्रत्यूषा का कराया गया था अबोर्शन
4 of 7
इससे इस बात को लेकर ये सवाल उठ रहा है कि कहीं अपने बच्चे को खो देने के दर्द ने ही तो प्रत्यूषा को ये कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं कर दिया। प्रत्यूषा के गर्भपात कराने का शक राहुल राज पर ही है।
विज्ञापन
मौत से कुछ दिन पहले ही गर्भवती प्रत्यूषा का कराया गया था अबोर्शन
5 of 7
दरअसल प्रत्यूषा की मौत के बाद लगातार ये बात सामने आ रही है कि राहुल ने उसको मानसिक तौर पर बेहद परेशान किया। प्रत्यूषा की मां, नौकरानी और कई दोस्तों ने सीधे-सीधे राहुल पर ही टीवी अभिनेत्री को मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मौत से कुछ दिन पहले ही गर्भवती प्रत्यूषा का कराया गया था अबोर्शन
6 of 7
टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी का 1 अप्रैल को मौत होने के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमें में हैं। शुरुआती जांच में ये पाया गया कि प्रत्यूषा ने आत्महत्या की थी लेकिन उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर एक के बाद एक हुए खुलासों ने शक की सुईं गहरा दी। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल ने उसको मानसिक तौर पर बेहद परेशान किया।
मौत से कुछ दिन पहले ही गर्भवती प्रत्यूषा का कराया गया था अबोर्शन
7 of 7
राहुल राज और प्रत्यूषा लिव-इन में रहते थे। दोनों की अक्सर काफी लड़ाई होती थी। बताया जा रहा है कि पहले से शादीशुदा राहुल ने अपनी शादी की बात को भी प्रत्यूषा से छुपा के रखा था।