फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shalini Passi: शालिनी पासी बोली- ‘पॉपुलैरिटी से ज्यादा बेहतर है…’, सोशल मीडिया पर होती हैं वायरल

Thu, 12 Dec 2024 11:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शालिनी पासी ‘बिग बॉस 18’ में भी दिखीं। इस शो के बाद एक फिर वह चर्चा में आ गई हैं। शालिनी का बातें, रिच लाइफ पहले ही सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। अपने सक्सेस के बारे में क्या सोचती हैं? बताया शालिनी पासी ने।
विज्ञापन
1 of 5
शालिनी पासी - फोटो : Instagram/shalini.passi
कुछ समय पहले एक शो 'फैबुलस लाइफ वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' आया था। इसमें वैसे तो कई बॉलीवुड से जुड़ी सेलिब्रिटी और स्टार वाइफ शामिल रहीं, लेकिन दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी सबसे ज्यादा खबरों में बनी रही। शो के खत्म होने के बाद उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई। हाल ही में वह बिग बॉस 18 में भी नजर आईं, बिग हाउस में एक दिन प्रतियोगियों के साथ गुजार कर आईं। वहां भी जो बातें शालिनी ने की, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में शालिनी पासी ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अपनी हालिया सफलता पर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
शालिनी पासी - फोटो : Instagram/shalini.passi

पॉपुलैरिटी को अहमियत नहीं देती
शालिनी ने हालिया दिए गए इंटरव्यू में कहा कि पॉपुलर होना, कड़ी मेहनत का नतीजा होता है। वह नहीं जानती हैं कि उन्होंने कुछ हासिल किया है या नहीं? शालिनी को जो पॉपुलैरिटी मिल रही है, उससे ज्यादा जो लोगों का प्यार मिल रहा है, उन्हें वो पसंद है। वह कहती हैं, ‘मुझे दुनिया भर से इतना प्यार मिल रहा है कि यह पॉपुलैरिटी से ज्यादा बेहतर है।’ 

 
विज्ञापन

3 of 5
शालिनी पासी-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

खुद को सेंसिटिव बताया है
शालिनी पासी हाल ही में बिग बॉस 18 में गई थीं, यह शो उनके नेचर से अलग था, इसके बावजूद शालिनी पासी को शो के प्रतियोगी पसंद आए। लेकिन शालिनी का मानना है कि वह झगड़े और शोर के कारण घबरा जाती हैं। वह खुद को बहुत सेंसिटिव इंसान मानती हैं।

 

4 of 5
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi

क्या करती हैं अपने पैसों का 
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में शालिनी ने यह भी बताया कि वह जो कुछ भी कमाती हैं, वह सबकुछ दान कर देती हैं। उनका दान किया हुआ पैसा बिहार के एक गांव में जाता है। साथ ही वह महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी काफी काम कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालिनी पासी - फोटो : Instagram/shalini.passi

आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया 
शालिनी ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उनका मकसद बड़ी-बड़ी पार्टी में शामिल होना नहीं है। वह बहुत कुछ अलग करना चाहती हैं। शालिनी एक ऐसा शो भी बनाना चाहती हैं जो भारतीय संस्कृति को दिखाएगा। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि ऐसे शो को देखने के लिए कम ही दर्शक मिलेंगे, लेकिन मैं भारत को, अपनी संस्कृति को और महिलाओं की शक्ति दिखाने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें