फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा की वजह से खूब रोई ईशा सिंह, बोली- ‘मेरे साथ गलत हुआ है’

Thu, 12 Dec 2024 10:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 में इन दिनों खूब ड्रामा चल रहा है। दोस्त ही अपने दोस्त को धोखा दे रहे हैं। वहीं जिनके बीच अच्छी केमिस्ट्री भी है, उनके बीच भी मनमुटाव बढ़ रहे हैं। प्रतियोगी ईशा सिंह और अविनाश के रिश्ते में भी दूरी बढ़ रही है। 

विज्ञापन
1 of 5
अविनाश और ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@avinash_world, @eishasingh

रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। आए दिन शो में किसी ना किसी प्रतियोगी के बीच बहस और झगड़ा होता रहता है। यहां तक की जो लोग अच्छे दोस्त हैं, जिनके बीच रिश्ते बहुत मजबूत हैं, वो भी अलग अलग राह पर चल पड़े हैं। दरअसल, यह सब कुछ शो जीतने के लिए हो रहा है। हाल ही में अविनाश मिश्रा और उनकी करीबी दोस्त ईशा सिंह के बीच भी खटपट बढ़ने लगी है। अविनाश की वजह से शाे में ईशा खूब रोई है। क्या है उनके रोने की वजह जानिए?

विज्ञापन

2 of 5
ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @eishasingh

टास्क में सपोर्ट नहीं किया
कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर ‘बिग बॉस 18’ के एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की गई है। जिसमें सभी प्रतियोगी एक टास्क कर रहे हैं, इसमें अविनाश ने ईशा का साथ नहीं दिया। बाद में इसी बात पर ईशा को काफी बुरा लगा, वह अकेले बैठकर रोती रही। दूसरे प्रतियोगियों से उन्होंने कहा कि उनके साथ गलत हो रहा है। 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @ avinash_world

अविनाश से माफी मांगने को कहा
जब ईशा का मन कुछ हल्का हुआ तो उन्होंने अविनाश से बात की। साथ ही कहा कि उसे ईशा से माफी मांगनी चाहिए। अविनाश ने कहा कि मेरा लगा दबा दे लेकिन माफी नहीं मांगूगा। इसके बाद ईशा मजाक में ही अविनाश का गला दबाने लगती है।

 

4 of 5
ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या मोड़ लेगा इनका रिश्ता 
जिस तरह से ‘बिग बॉस 18’ में ईशा अपने ही करीबी दोस्त अविनाश के कारण दुखी हुई है, उससे लगता है कि आगे चलकर इनका रिश्ता नया मोड़ ले सकता है।दोनों एक-दूसरे के खिलाफ भी हो सकते हैं। ऐसा पहले भी बिग बॉस हाउस में हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवियन डिसेन-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena, @avinash_world

अविनाश ने दिया विवियन को धोखा 
कुछ दिनों पहले अविनाश ने अपने दोस्त विवियन को भी धोखा दिया। उसने विवियन को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। अविनाश का कहना है कि वह ‘बिग बॉस 18’ शो को जीतने के मकसद से घर में आए हैं। वह अकेले ही गेम नहीं खेल रहे हैं, सभी गेम खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें