चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन दस्तक देने को तैयार है। 29 सितंबर से यह शो शुरू होने जा रहा है। सोमवार को सलमान खान इसका ऐलान करने वाले हैं और इस बार बिग बॉस का घर भी कला निर्देशक उमंग कुमार ने खास तरीके से सजाया है। अमर उजाला को मिला इस घर को भीतर से देखने का मौका और खास अमर उजाला पाठकों के लिए हम लेकर आए हैं ये खास तस्वीरें। बिग बॉस का ये आलीशान घर साढ़े 18 हजार वर्ग फुट में फैला है और यहां आने वाले प्रतियोगियों पर नजर रखने के लिए पूरे घर में 93 कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गार्डन एरिया
बिग बॉस के घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले नजर जाती है इसके प्रवेश द्वार पर। डबल बी के आकार में बना यह दरवाजा बिग बॉस शो की थीम को दर्शाता है। 20 फीट ऊंचा ये गेट फूलों और पौधों से सजा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 9
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लिविंग रूम
घर की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में एक है लिविंग रूम । इसी जगह पर सभी टास्क पढ़े जाते हैं। यहीं पर प्रतियोगियों के बीच भावनाओं का मिलाप और टकराव होता है। इस बार लिविंग रूम को काफी रंग बिरंगा लुक दिया गया है। बैगनी और नीले रंग के सोफे के सामने एक गोलाकार मेज है। यहां लगी पेटिंग्स में एक पेंटिंग बिग बॉस के आंख की भी है। यह लिविंग रूम किचन से जुड़ा हुआ है।
4 of 9
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लिविंग रूम का दूसरा हिस्सा
लिविंग रूम के इस हिस्से में एक तरफ सीढ़ियां नजर आती है। वहीं दीवारों पर नाव से लेकर मछली की उभरती कलाकृति बनी हुई हैं। बाकी हिस्सों में पेटिंग्स बनी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बाथरूम एरिया
बाथरूम एरिया काफी हटकर नजर आ रहा है। इसके जहां पहले हिस्से में फर्श जहां भूरे रंग का है तो वहीं छत सफेद रंग के चौकोर डिब्बों में बटा हुआ है। बाथरूम में उजाले के लिए झालर जैसी लाइटिंग की गई है। बाथरूम के दरवाजों पर शो की थीम से जु़ड़ी बाते लिखी हैं। बाथरूम के एक किनारे को पैराशूट जैसा आकार दिया गया है और दूसरे पर शतरंज की चौसर बनी है।
विज्ञापन
6 of 9
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बाथरूम एरिया पार्ट 2
बाथरूम के इस हिस्से में सबसे पहले नजर जाती है यहां लगे शीशे पर। ये शीशे आंख के आकार के हैं जो एहसास दिलाते हैं कि बिग बॉस की नजर सभी पर है। यहां बैठने की भी पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन
7 of 9
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
डाइनिंग एरिया
डाइनिंग एरिया में सबसे पहले नजर यहां मौजूद विशाल मेज पर जाती है जो चारो तरफ से रंग बिरंगी कुर्सियों से घिरी हुई है। फर्श को पहेलियों से सजाया गया है और दीवार पर शेर से लेकर चीते समेत दूसरे जानवरों की तस्वीरें बनी हुई है।
8 of 9
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
किचन
बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन्स में देखा गया है कि जिस प्रतियोगी का कंट्रोल किचन में होता है वह शो में काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। इस सीजन का किचन रंग से लेकर अपने आकार में काफी अलग है। छत पर लकड़ी का काम किया गया है। वही दीवार पर हल्के रंग के पत्थर का लुक दिया गया है। किचन एरिया को बिग बॉस कैफे नाम दिया गया है।
Bigg Boss 13 house picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बाहर का बेडरूम
बाहर के बेडरूम में सबसे पहले नजर इसकी छत पर पड़ती है। दरअसल इसके छत के एक हिस्से को शतरंज का लुक दिया गया है। बेडरूम से सटी हुई शीशे की दीवार है जिसके अंदर कई बेड दिखाई देते हैं।