फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर दिया मजेदार कमेंट

Wed, 15 Apr 2020 09:19 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani and Ekta Kapoor - फोटो : Instagram
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर उस वक्त की है जब स्मृति अभिनय किया करती थीं। इस थ्रोबैक तस्वीर में स्मृति ईरानी को पहचानना मुश्किल हो रहा है। जैसे ही एकता ने तस्वीर पोस्ट की तो इस पर स्मृति ने मजेदार कमेंट कर दिया जो चर्चा में बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tarun, Smriti Irani and Ekta Kapoor - फोटो : Instagram
एकता कपूर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए एकता ने लिखा- 'हम तीनों एक साथ, बेहतरीन पुरानी तस्वीर है।' इस तस्वीर में एकता और स्मृति के अलावा तरुण कात्याल भी हैं। इस तस्वीर पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं जिसमें स्मृति ईरानी भी पीछे नहीं रहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर पर कमेंट किया- 'पतले हुआ करते थे कुछ लोग।' हालांकि ये ऐसा पहली बार नहीं है कि स्मृति ने इस तरह का कमेंट किया हो। एकता कपूर और स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू सीरियल के दौरान से दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती समय के साथ और पक्की हो गई है। 

4 of 5
kyuki saas bhi kabhi bahu thi - फोटो : social media
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे पर्दे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली। जुबिन की पहली पत्नी का नाम मोना था। मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की। उनके एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं। साल 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी जुड़ीं और टीवी की दुनिया से किनारा कर लिया।

लॉकडाउन में पुलिस कर्मियों पर हमला देख भड़क गए आयुष्मान खुराना, कह दी बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें