फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में रजत दलाल और चाहत पांडे को फटकार लगाती नजर आईं एकता कपूर, विवियन से किए तीखे सवाल

Fri, 08 Nov 2024 10:36 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 में शुक्रवार के वार में सलमान खान नहीं बल्कि एकता कपूर शो को होस्ट करती नजर आने वाली हैं। इस दौरान रोहित शेट्टी की मौजूदगी को लेकर भी बातें हो रही हैं। एकता कपूर प्रोमो में विवियन डीसेना, चाहत पांडे और रजत दलाल से तीखे सवाल करती नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं और क्या होगा शो में खास..
विज्ञापन
1 of 6
चाहत पांडे, एकता कपूर, विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 18 के शुक्रवार के वार में टीवी की दुनिया की मशहूर हस्ती एकता कपूर नजर आने वाली हैं। एकता कपूर का हाई ड्रामा और रोहित शेट्टी की डांट शुक्रवार के वार में दिखाई देने वाली है। इस हफ्ते शुक्रवार के वार में रोहित शेट्टी और एकता कपूर ही शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। अपनी स्पष्ट और सीधी बात कहने के लिए मशहूर एकता बिग बॉस के घर में भी अपनी बेबाकी के साथ आती हैं और बिना किसी हिचकिचाहट के प्रतियोगियों के व्यवहार पर सवाल उठाती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
एकता कपूर ने कही ये बात
एकता कपूर ने शो में विवियन डीसेना को आईना दिखाती नजर आ रही हैं। एकता कपूर विवियन से कहती हैं कि मैंने आपको लॉन्च किया है कुछ सवाल तो मैं भी आपसे कर सकती हूं। आप काम का घमंड किसे दिखा रहे हैं, आपने 8-10 साल काम किया तो क्या...तो क्या।
विज्ञापन

3 of 6
विवियन डीसेना - फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन के बिग बॉस के आने पर उठा सवाल
एकता कपूर ने कहा कि आप काम का घमंड किसे दिखा रहे हैं, यही करना था तो आप आए क्यों बिग बॉस में। मैं इस मुद्दे को उठाना चाहती हूं, जो मुझे बुरी तरह से चुभ रहा है।

4 of 6
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chahatpandey_official
चाहत पांडे को लेकर कही ये बात
एकता कपूर ने भी चाहत को लेकर कहा कि आप कहती हैं कि आप मुझसे ऐसे कैसे बात कर सकती हैं। तो मैं आपको बता दूं कि आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप औरत और मर्द को लेकर इस घर में बात नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रजत दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
रजत दलाल को लगाई फटकार
एकता कपूर ने रजत दलाल से कहा कि वो छोटा है आप उसके सामने खड़े हो रहे हो, सीना तान के दिखा रहे हो, तो आप अपने आपको तोप नहीं दिखा रहे हैं। आपने अगर मेरे पिता का नाम भी लिया होता, तो मैं आती आपको समझाने और दिखाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ektarkapoor
एकता कपूर कर रही हैं बिग बॉस शो को होस्ट
एकता कपूर इस दौरान लाल हुडी पहने नजर आ रही हैं। इसमें एकता की आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का नाम लिखा है। एकता कपूर शो में सलमान खान की जगह शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें