टीवी क्वीन एकता कपूर अपने 17 साल पुराने शो 'कसौटी जिंदगी की' को वापस शुरू करने जा रही हैं । हाल ही में एकता ने इसका प्रोमो रिलीज कर दिया । कुछ ही घंटों में 'कसौटी जिंदगी की 2' का ये प्रोमो वायरल हो गया है ।
विज्ञापन
2 of 5
कसौटी
प्रोमो में ओरिजनल टाइटल ट्रैक का ही इस्तेमाल किया गया है । इस प्रोमो में शो की लीड एक्ट्रेस एरिका का लुक सामने आया है । वहीं प्रोमो में अनुराग के रोल पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है । लाल दुपट्टे के बीच प्रेरणा और अनुराग का रोमांस देख पुरानी यादें ताजा हो गईं ।
विज्ञापन
3 of 5
awe
इस वीडियो को प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी ने भी देखा और एकता कपूर को बधाई दी । श्वेता ने प्रोमो की तारीफ करते हुए लिखा- एकता नए शो के लिए बधाई, टाइटल सॉन्ग अमेजिंग है। वहीं एकता कपूर ने भी श्वेता को रिप्लाई करते हुए हार्ट का इमोजी बनाया ।
4 of 5
ekta kapoor
बता दें कि 'कसौटी...' के पहले सीजन में प्रेरणा के रोल में श्वेता तिवारी और अनुराग के रोल में सिजेन खान नजर आए थे । 2001 में शुरू हुआ यह टीवी शो 9 साल तक चला था और इसके लीड किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था ।
मुंबई मिरर के रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'कैसी ये यारियां' के एक्टर पार्थ समथान को अनुराग बसु के रोल के लिए चुना गया है। वहीं शो में विलेन के रोल में हिना खान फाइनल हुई हैं । इस बात को हिना खान ने खुद कंफर्म किया है ।