हादसा मुंबई के न्यू लिंक रोड पर स्थित श्रीजी होटल के बाहर करीब शाम 5 बजे के आस-पास हुआ। सिद्धार्थ लोखंडवाला से ओशिवारा जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक ड्राइविंग के वक्त संतुलन खो देने से यह हादसा हुआ, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।