कुशल पंजाबी की आत्महत्या के बाद टीवी इंडस्ट्री के सितारे सदमे में हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। इस बीच टीवी की जानी मानी हस्ती एकता कपूर ने कुशल पंजाबी के आखिरी पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस कमेंट में एकता कपूर ने अपने दिल की बात बेबाक अंदाज में कही।