होली को रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है। जहां हर कोई रंगों में डूबा हुआ नजर आता है। बॉलीवुड हो या टीवी की दुनिया, सभी सेलिब्रिटीज होली का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। हालांकि कई सितारे गीले रंगों की बजाय अबीर से होली खेलना पसंद करते हैं। टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर ने टीवी सितारों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया जहां सभी ने जमकर मस्ती की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
holi party
- फोटो : social media
टीवी की कई सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। एकता कपूर की होली पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। जिनमें सीरियल कसौटी और नागिन 3 के सेलिब्रिटीज ने मस्ती करने में महफिल लूट ली।
विज्ञापन
3 of 5
holi party
- फोटो : social media
एकता की इस पार्टी में कसौटी 2 में मुख्य किरदार निभा रहीं एरिका फर्नांडिज, पार्थ समथान, करिश्मा तन्ना, पूजा बनर्जी, उर्वशी ढोलकिया, पर्ल वी पुरी समेत अन्य नजर आए। तस्वीरें शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा- 'होली'।
4 of 5
holi party
- फोटो : social media
टीवी सीरियल कसौटी और नागिन 3 हमेशा से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा तन्ना फिर से नागिन 3 में सुरभि ज्योति और अनीता हसनंदानी के साथ दिखने वाली हैं। वहीं कसौटी की बात करें तो दर्शक अनुराग यानी पार्थ और प्रेरणा यानी एरिका की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं एकता कपूर हाल ही में अपनी सीरियल्स नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में रहीं। पुलिस ने एक शख्स को एकता कपूर का पीछा करने के इल्जाम में अरेस्ट किया है। 32 साल का ये शख्स पिछले कई महीनों से एकता का पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 30 से ज्यादा बार ये शख्स एकता को मंदिर और जिम जाते हुए रोक चुका था। रिपोर्ट की मानें तो ये शख्स एकता कपूर के साथ काम करना चाहता था।