होली के मौके पर सोशल मीडिया भी जैसे रंग में रंग गया हो। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की कई सेलिब्रिटीज ने होली की शुभकामनाएं दीं। बी-टाउन के कई सेलेब्स ने होली पार्टी की तस्वीर शेयर की। टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर हिना खान तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी होली पर एक तस्वीर शेयर की है।