फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन 4' के बाद शुरू होगा 'नागिन 5', एकता कपूर ने सीरियल को लेकर किया ये खुलासा

Fri, 29 May 2020 03:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर - फोटो : Social Media
एकता कपूर के चर्चित टीवी शो नागिन के चौथे सीजन को लेकर बीते कुछ दिनों से दर्शक संशय में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि जल्द ही नागिन सीजन 4 बंद हो जाएगा। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि अब इसके बाद कोई भी शूट नहीं होगा। लेकिन अब खुद एकता कपूर ने सामने आकर खुलासा किया है  नागिन 4 की समाप्ति जल्द होगी और उनकी योजना नागिन 5 को तुरंत वापस लाने की है।
विज्ञापन

2 of 5
नागिन 4 की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह नागिन 4 के अंतिम 4 एपिसोड शूट करेंगी और ये काफी धमाकेदार होंगे। अपने इस वीडियो में एकता कहती हैं, 'मुझसे नागिन 4 के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबको बता देती हूं कि 'नागिन 4' का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता। तो, हम 'नागिन 4' को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही 'नागिन 5' पर काम शुरू करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: रश्मि देसाई - फोटो : Colors Tv
एकता ने इस धारावाहिक के कलाकारों में निया शर्मा, जैसमीन भसीन, अनीता हसानंदानी और विजेंद्र कुमेरिया का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने रश्मि देसाई को भी धन्यवाद दिया। रश्मि ने देशभर में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले नागिन 4 के लिए शूटिंग शुरू की थी। एकता ने रश्मि के लिए कहा कि इसे एक स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर रखा जाएगा! दो एपिसोड्स में उनका काम जबरदस्त रहा।'

4 of 5
एकता कपूर
एकता ने कहा कि हमारी टीम नागिन 4 पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाई। मैं खुद भी इस सीजन पर पर इतना फोकस नहीं कर पाई थी लेकिन अब नागिन 5 बेहतरीन होगा और मैं यह दावे के साथ कह सकती हूं कि यह सीरियल लोगों का खूब मनोरंजन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागिन 4 की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि एकता कपूर ने नागिन के चौथे सीजन से रश्मि देसाई, निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया जैसे बड़े कलाकारों को बाहर कर दिया गया है। उनके शो से बाहर होने का कारण निर्माताओं को लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए भारी नुकसान को बताया जा रहा था। 

90 के दशक में इन फैंटसी शोज ने जमाई थी धाक, शो शुरू होते ही टीवी से चिपक जाते थे लोग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें