कुछ वक्त पहले खबरें आईं थी कि बिग बॉस में मोनालिसा और मनु पंजाबी के बीच बढती नजदीकियों को देखकर मोनालिसा के मंगेतर काफी परेशान हैं और अपने रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं लेकिन अब जो खबर आई है वो काफी चौंकाने वाली है। मोनालिसा के मंगेतर ने उनसे अब अपना रिश्ता तोड़ लिया और इसका खुलासा खुद मनु पंजाबी ने बिग बॉस के घर में मोनालिसा से किया।
Trending Videos
विज्ञापन
'बिग बॉस' की वजह से इस हीरोइन का अपने मंगेतर से टूटा रिश्ता!
2 of 5
सभी जानते हैं कि हाल ही में अपनी मां की मौत हो जाने की वजह से मनु को अचानक ही घर से जाना पड़ा और उसी दौरान वो मोनालिसा के मंगेतर विक्रांत सिंह से मिले। घर में वापस आने पर इस मुलाकात के बारे में मोनालिसा को मनु ने बताया कि वो विक्रांत से मिले थे और मिलने पर विक्रांत ने उनसे कहा कि वो मोनालिसा से अपना रिश्ता तोड़ रहे हैं।
इतना सुनते ही मोनालिसा की आंखों में आंसू आ गए और वो रोने लगीं।
विज्ञापन
'बिग बॉस' की वजह से इस हीरोइन का अपने मंगेतर से टूटा रिश्ता!
3 of 5
बता दें कि विक्रांत सिंह भोजपुरी फिल्मों के एक्टर हैं और मोनालिसा के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इसी दौरान दोनों करीब आए लेकिन मोनालिसा के 'बिग बॉस' में आने के बाद से ही दोनों का रिश्ता और ज्यादा सुर्खियों में आ गया।
'बिग बॉस' की वजह से इस हीरोइन का अपने मंगेतर से टूटा रिश्ता!
4 of 5
लेकिन विक्रांत बिग बॉस के घर में मोनालिसा की हरकतों से तंग आ गए थे। एक तरफ जहां उनकी मनु पंजाबी के साथ नजदीकियां बढ रही थीं तो वहीं दूसरी ओर गौरव चोपड़ा के साथ एक ही बाथटब में वो खूब मस्ती करती नजर आईं। ये सब विक्रांत से देखा नहीं गया और भड़क गए।
बता दें कि विक्रांत से सगाई के अलावा ये भी खबरें खूब आईं कि मोनालिसा पहले से ही शादीशुदा हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं।
'बिग बॉस' की वजह से इस हीरोइन का अपने मंगेतर से टूटा रिश्ता!
5 of 5
खैर अब देखना ये है कि विक्रांत से सगाई टूटने के बाद मोनालिसा अब क्या कदम उठाती हैं। क्या वो अभी भी मनु पंजाबी के साथ करीबी बनाकर रखेंगी या सगाई टूटने के लिए उन्हें ही जिम्मेदार मानेंगी ?