फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टि धामी से लेकर निया शर्मा तक, इन 6 अभिनेत्रियों ने ऐसे मनाया रक्षा बंधन, देखें तस्वीरें

Thu, 15 Aug 2019 04:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Drashti Dhami, gauhar Khan and Aashka Goradia - फोटो : instagram
आजादी के जश्न के साथ-साथ देशभर में भाई-बहन का त्योहार रक्षा बंधन भी मनाया जा रहा है। बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री के सितारे हर कोई सोशल मीडिया पर रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) की तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। इसमें दृष्टि धामी (Drashti Dhami) से लेकर रश्मि देसाई (Rashami Desai) का नाम शामिल हैं। जानिए आखिर किस सेलिब्रिटी ने किस तरह से इस त्योहार को मनाया। 
विज्ञापन

2 of 7
Drashti Dhami - फोटो : instagram
दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर भाई को राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दृष्टि ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है तो वहीं उनके भाई सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। तस्वीर में दृष्टि खुश नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Jannat Zubair Rahmani - फोटो : instagram
'तू आशिकी' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी ने भी अपने भाई के साथ तस्वीर पोस्ट की। खास बात है कि तस्वीर में भाई-बहन दोनों  ने एक ही रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। 
 

4 of 7
Nia Sharma - फोटो : instagram
इस खास मौके पर निया शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निया भाई के राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही गाना गाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में निया जो गाना गा रही हैं उससे उनका गहरा कनेक्शन है क्योंकि उनके सीरियल का नाम भी वही था। गाने के बोल हैं- 'एक हजारों में मेरी बहना है।'
 
विज्ञापन

5 of 7
Aashka Goradia - फोटो : instagram
टीवी अभिनेत्री आशका गोरडिया ने भी भाई को राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आशका साड़ी पहने हुई हैं। आशका इस वक्त 'डायन' सीरियल में नजर आ रही हैं। इससे पहले 'नागिन 2' में भी महेशमती की रानी का रोल निभाया था।
 
विज्ञापन

6 of 7
Gauhar Khan and Rashmi Desai - फोटो : instagram
गौहर खान ने भी भाई को राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही 'उतरन' सीरियल में तपस्या का रोल निभाने वाली रश्मि देसाई ने भी इस मौके पर को-स्टार मृणाल जैन के साथ तस्वीर शेयर की। रश्मि मृणाल को भाई मानती हैं और उन्होंने रक्षा बंधन पर राखी बांधते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Deepika Singh - फोटो : instagram
'कवच 2' सीरियल में संध्या का रोल निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका सिंह ने भी भाई के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। दीपिका ने रक्षा बंधन से दो दिन पहले ही भाई को राखी बांध दी थी। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी। दीपिका ने पोस्ट में लिखा था- 'भाई के साथ पहले ही रक्षा बंधन का त्योहार मना रही हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली जा रहा है। सभी को रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें