फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है टीवी की सबसे कमाऊ हीरोइन, बॉलीवुड हीरोइनों से भी ज्यादा लेती है फीस

Wed, 05 Apr 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और डांसिंग से की और आज वो टीवी की पॉपुलर हीरोइनों में शुमार हैं। इन दिनों दृष्टि धामी पॉपुलर टीवी शो 'परदेस में है मेरा दिल' में काम कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दृष्टि धामी कितनी फीस चार्ज करती हैं ?
विज्ञापन

2 of 6
दृष्टि धामी
एक वक्त था जब दृष्टि तीस हजार से पैंतीस हजार रुपए रोजाना के कमाती थीं, ये तब की बात है जब वो 'गीत हुई सबसे पराई' टीवी शो में काम कर रहीं थीं, लेकिन आज वो 65 से 75000 रोज की फीस के तौर पर लेती हैं। अगर एक एपिसोड की बात करें तो वो 1 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी महीने में सिर्फ 25 दिन ही काम करती हैं। दृष्टि धामी आज छोटे परदे पर राज कर रही हैं। जितना धामी चार महीने में कमा लेती हैं, उतना कई बॉलीवुड हीरोइनें एक साल में नहीं कमा पाती।

कमाई के मामले में धामी आज छोटे परदे पर राज कर रही हैं और ये उनकी मेहनत का ही नतीजा है।

4 of 6
दृष्टि धामी
गुजरात की रहने वाली दृष्टि धामी ने साल 2007 में आए शो 'दिल मिल गए' से टीवी की दुनिया में कदम रखा और सब से अभी तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिनोंदिन उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
दृष्टि धामी
टीवी के अलावा दृष्टि धामी कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। 'सइयां दिल में आना रे', 'हमको आजकल है' जैसे म्यूजिक वीडियो काफी पॉपुलर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृष्टि धामी
इसके अलावा दृष्टि धामी हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म में भी नजर आईं थीं। दृष्टि धामी के करोड़ों फैंस हैं। खुद करण जौहर भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। एक बार तो करण जौहर ने उन्हें जीनत अमान से कंपेयर कर दिया था। आज दृष्टि धामी टीवी की टॉप संसेशन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें