'बिग बॉस' (Bigg Boss) के 13वें सीजन का प्रीमियर 29 सितंबर को है। हमेशा की तरह इस सीजन को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। 'बिग बॉस' का बीता सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाया जिसकी वजह कहीं ना कहीं शो के कंटेस्टेंट थे। हर बार शो में ऐसे सितारे आते हैं जो प्रशंसकों को भरपूर मसाला दे पाएं, ऐसे में 'बिग बॉस 12' थोड़ा फीका रहा। 12वां सीजन उतना टीआरपी हासिल नहीं कर पाया जितना 'बिग बॉस' का हर सीजन करता है। ऐसे में शो के मेकर्स 13वें सीजन में ऐसे चेहरे जरूर लेकर आएंगे जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर सकें। 'बिग बॉस' के हर सीजन में ऐसे कोई ना कोई कंटेस्टेंट जरूर आते हैं जो ना केवल अपने सह-प्रतिभागियों बल्कि खुद 'बिग बॉस' की नाक में दम कर देते हैं। बात-बात पर झगड़ा, घर से बाहर जाने की धमकी देना और अपशब्दों का भी भरपूर इस्तेमाल 'बिग बॉस' के ज्यादातर सीजन में मिला। जानिए 'बिग बॉस' के अब तक के सीजन के उन 7 कंटेस्टेंट के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा झगड़ा किया।