फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने के बाद टीवी में वापसी कर रही ये एक्ट्रेस, एकता कपूर का आ रहा नया सीरियल

Tue, 26 Mar 2019 08:36 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika singh
टीवी सीरियल में आईपीएस ऑफीसर का किरदार निभा चुकीं टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह के टेलीविजन में कमबैक करने की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है दीपिका जल्द ही एकता कपूर के सीरियल से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक बार फिर पारी की शुरुआत कर सकती हैं। दीपिका पिछली बार साल 2016 में टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika singh
सीरियल में दीपिका सिंह ने आईपीएस संध्या राठी का दमदार किरदार निभाया था। इस सीरियल के बाद दीपिका के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगीं। दीपिका ने साल 2017 में बेटे को जन्म दिया था। अभिनेत्री ने बेटे का नाम सोहम रखा है। प्रेग्नेंसी से लेकर बेटे के जन्म के बाद तक दीपिका टीवी की दुनिया से दूर रही थीं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका एकता कपूर के सीरियल 'कवच..काली शक्तियों का-2' से कमबैक कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि सीरियल में दीपिका एकदम अलग रोल में नजर आएंगी। कवच के पहले सीजन में मोना सिंह, विवेक दहिया और महक चहल थीं।

4 of 5
Deepika Singh
दीपिका सिंह ने मई 2014 में टीवी डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। रोहित दीपिका के डेब्यू सीरियल 'दिया और बाती हम' के डायरेक्टर थे। शूटिंग के दौरान ही दीपिका और रोहित को एक दूसरे से प्यार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Singh
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था 'मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान एक पल भी टीवी देखना मिस नहीं किया, मैं हर दिन को बहुत ही इन्जॉय करती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें