फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ शेयर किए वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं दिव्यांका, ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर की बोलती बंद

Wed, 06 Jun 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Divyanka Tripathi
टेलीविजन की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को जल्द ही दो साल होने वाले हैं। इन दोनों को टेलीविजन की पॉवरफुल जोड़ी कहा जाता है। दिव्यांका जहां एक ओर अपने सीरियल की वजह से लाइम लाइट में रहती हैं तो वहीं ट्रोलर्स के निशाने पर भी। हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया जिससे वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका और विवेक
दरअसल, दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और पति की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। जहां कुछ लोगों ने उनकी जोड़ी को बहुत सराहा किसी ने उनके प्यार पर ही सवाल खड़े कर दिए। जिससे दिव्यांका भड़की उठीं। यह वीडियो एक टीवी चैनल का है जिसमें विवेक दिव्यांका से मिलने के लिए 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर गए।
विज्ञापन

3 of 5
Divyanka Tripathi
सेट पर विवेक को अचानक देख दिव्यांका सरप्राइज हो गईं। वीडियो शेयर करने के कुछ देर बाद ही दिव्यांका यूजर्स के निशाने पर आ गई। ट्रोलर्स ने इस वीडियो को देखते ही दिव्यांका और विवेक के रिश्ते पर ही सवाल खड़ा कर दिया। ट्रोलर्स ने विवेक पर उंगली उठाते हुए कहा कि 'विवेक ने अब तक दोनों को लेकर ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया है।'

4 of 5
Divyanka Tripathi
बात यहीं खत्म नहीं हुई। ट्रोलर्स ने आगे कहा कि 'क्या विवेक सही में आपको पसंद करते हैं?' ट्रोलर्स का यह सवाल पढ़कर दिव्यांका भड़क उठीं। उन्होंने ट्रोलर्स को ऐसा मुहंतोड़ जवाब दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दिव्यांका ने कहा - 'उनका प्यार सोशल मीडिया से कहीं ऊपर है। आप सभी से आग्रह करती हूं कि लोगों को खुद तय करने दें कि उन्हें अपनी जिंदगी कैसे जीनी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Divyanka Tripathi
यह ऐसा पहला मौका नहीं है जह जब दिव्यांका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हों। इससे पहले भी उन्हें फिगर को लेकर ट्रोल किया जा चुका हैं। इस वक्त दिव्यांका एकता कपूर के फेमस सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं तो वहीं विवेक 'कयामत की रात' सीरियल की शूटिंग में बिजी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें