फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi: मुश्किल परिस्थिति में विदेश में दिव्यांका को मिला दोस्त का साथ, कहा- हमारा हौसला साथ है

Fri, 12 Jul 2024 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya
टीवी इंडस्ट्री की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। लेकिन, दुर्भाग्य से अभिनेत्री और उनके पति के साथ फ्लोरेंस में लूटपाट हो गई। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने  इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपडेट साझा कर कहा है कि उनकी पैसे की स्थिति कुछ हद तक ठीक हो गई है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya
दिव्यांका ने लिखा, "आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। यह सच में बहुत मायने रखता है! इतना कुछ खोने के बाद भी अपने फैंस का बहुत जरूरी प्यार नहीं खोया है। अपने प्रियजनों और फैंस को लगातार अपडेट दे रहे हैं क्योंकि हम सभी को पर्सनली जवाब नहीं दे सकते हैं। लूट के बाद अभी हमारी पैसे की स्थिति कुछ हद तक सुलझ गई है क्योंकि हमें एक करीबी दोस्त से कुछ मदद मिली है।"
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, "हमने किराए की कार बदल दी है। हम शुक्रगुजार हैं कि उसका इंश्योरेंस था। हम आज इमरजेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए दूसरे शहर में कुछ जुगाड़ करने जा रहे हैं। साथ ही, हमने सब कुछ नहीं खोया है जैसा कि बताया जा रहा है। हमारे पास कुछ चीजें बची हुई हैं, जो कार के बूट में थीं। साथ ही, हमारा हैंसला अभी भी कायम है. जिसे कोई भी हमें छीन नहीं सकता।"

4 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya
मालूम हो कि दिव्यांका और विवेक दहिया के लिए यूरोप की छुट्टियां एक बुरे सपने की तरह साबित हुईं। कपल दूसरे देश में दिनदहाड़े लूटपाट का शिकार हुए। उन्होंने अपने सामान जैसे पर्स, नकदी, पासपोर्ट और कीमती सामान खो दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya
दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की आठवीं सालगिरह को रोमांटिक तरीके से मनाने के लिए इटली गए थे। जहां लूट का शिकार होने से पहले ये कपल लगातार अपनी छुट्टियों की झलकियां सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर रहा था।

Indian 2 Review: एटली ने पहले ही बना ली ‘इंडियन 2’ की कहानी पर ‘जवान’, अब क्या ही करेगा ‘हिंदुस्तानी 2’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें