divyanka tripathi
शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट चुकी थीं। दिव्यांका एक बार राजीव खंडेलवाल के चैट शो जज्बात में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने शरद के साथ ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। दिव्यांका ने बताया कि वह काफी समय से शरद को डेट कर रही थी, उन्हें विश्वास था कि रिलेशनशिप अंत तक जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिव्यांका कहती हैं, 'मैंने शरद को दोबारा पाने के लिए हर चीज ट्राई की थी। मैं अंधविश्वास के लेवल तक चली गई थी। एक समय आया कि जब मुझे लगने लगा कि किसी का प्यार पाने के लिए इतना सबकुछ करना पड़ेगा तो क्या ये प्यार है? अकेले रहना बेहतर है। मैंने खुद को रोक लिया लेकिन मुझे कुछ समय लगा।'