पूजा बनर्जी
- फोटो : social media
कौन होगी ऋतिका?
पूजा ने अपने किरदार के बारे में भी खुलासा किया और बताया, "इस हिट शो के प्रीक्वल में मैं ऋतिका का किरदार निभाउंगी। ऋतिका कॉलेज के दिनों में वनराज की गर्लफ्रेंड थी, जो बेहद बोल्ड और खूबसूरत हुआ करती थी। यह किरदार मेरी पर्सनैलिटी के साथ भी फिट बैठता है, इसके साथ ही अनुपमा जैसे पॉपुलर शो के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत खास रहा। मैं उम्मीद कर रही हूं, जितना इस किरदार को निभाने में मुझे मजा आया उतना ही दर्शकों को इसे देखने में भी आएगा।"