फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता...' में इस वजह से वापसी नहीं कर पाएंगी दयाबेन, पति ने रखी ये बड़ी शर्त

Tue, 06 Nov 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब आप दिशा वकानी उर्फ दयाबेन को नहीं देख पाएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। जो बेशक दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं था। हालांकि दिशा ने शो के लिए अपनी फीस जरूर बढ़ा दी।
विज्ञापन

2 of 5
tarak mehta
पिछले साल सितंबर से दयाबेन शो से दूर हैं। उनके फैंस लगातार पर्दे पर उनका इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक दिशा अब शो नहीं करेंगी। खबर है कि दिशा के शो पर वापस आने के फैसले से उनके पति मयूर खुश नहीं हैं। वे चाहते हैं कि दिशा अपना करियर छोड़ कर बच्चे की परवरिश पर ध्यान दें। दिशा की बेटी अभी बहुत छोटी है ऐसे में उनके पति चाहते हैं कि दिशा का सारा ध्यान अभी बच्चे की परवरिश पर हो।
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani
इससे पहले शो में वापसी करने के लिए दिशा ने शर्त रखी थी कि वह हर एपिसोड का 1.50 लाख रुपए चार्ज करेंगी। इसके अलावा वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। दिशा दोपहर 11 से शाम को 6 बजे तक की शिफ्ट में काम करेंगी। इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं।

4 of 5
Disha Vakani
दिशा वकानी पिछले साल सितंबर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर नहीं आई थीं। दिशा मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके न होने पर मेकर्स ने स्टोरीलाइन में कई चेंज किए लेकिन, अब वे और ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने दिशा से वापस आने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब ढाई हजार से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। बता दें कि दिशा के पति मयूर पाडिया मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउटेंट हैं। उनकी शादी 24 नवंबर 2015 को हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें