फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता...' से 5 महीने भी दूर न रह पाईं दयाबेन, वापसी के लिए शो में किया गया बड़ा बदलाव

Thu, 29 Mar 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
बीते कुछ दिनों से दयाबेन की सीरियल में वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। कभी कहा जा रहा था कि वह शो में वापसी करने वाली है तो कभी इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया जा रहा था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है दयाबेन इस सीरियल में वापसी करने को एकदम तैयार है। यहां तक कि शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani
इस बात की जानकारी एक वेब पोर्टल ने दी है। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर थीं। ऐसे में शो में उनकी वापसी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब कहा जा रहा है कि मेकर्स शो में नया ट्रैक लाने वाले हैं। जिसमें दयाबेन और जेठालाल पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यह लम्हें बचपन से जुड़े होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani
जानकारी के मुताबिक दिशा पर फिल्माए जाने वाले सीक्वेंस का शूट पूरा हो चुका है। कुछ दिन पहले दयाबेन की वापसी को लेकर मेकर्स का बयान सामने आया था। Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक असित मोदी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था - 'दिशा की बेटी अभी काफी छोटी है उसे अपनी मां की जरूरत है। अब तक न ही हमने उन्हें शो में वापस आने के बारे में कहा है। न ही उनकी तरफ से शो को छोड़ने के बारे में कुछ कहा गया है।'

4 of 5
Disha Vakani
'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' शो में दिशा दयाबेन का किरदार निभा रही थीं। इस सीरियल में दयाबेन जेठालाल की पत्नी बनी हैं। दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह शादी के बाद निजी जिंदगी में काफी बिजी है और बच्चे को समय देना चाहती हैं। जिस वजह से शो में वापसी करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Disha Vakani
बीते साल सितंबर में उन्होंने आखिरी बार शूट किया था। फिलहाल दयाबेन की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो काफी सालों से लोगों के एंटरटेन कर रहा है। यह शो 2008 से चल रहा है। इसमें दिलीप जोशी और दिशा वकानी मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें