फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर विंगेट ने मारी लंबी छलांग, सास-बहू नहीं पति की बेवफाई BARC लिस्ट में छाई

Thu, 29 Mar 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बेपनाह
जहां सीरियल्स की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है तो वहीं 12वें हफ्ते BARC की टीआरपी लिस्ट में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जिसमें पहले तीन स्थान पर कुंडली भाग्य, कुमकुम भाग्य और तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। टॉप थ्री की लिस्ट से बाहर होते ही 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में ट्विस्ट का प्लान करना पड़ा और सीरियल की आगे की कहानी को लंदन में शूट किया गया है। 'ये है मोहब्बतें' चौथे पोजिशन पर है।
विज्ञापन

2 of 4
ishqbaaaz
इस बार की टीआरपी लिस्ट में सबसे बड़ा धमाल मचाया जेनिफर विंगेट के कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल 'बेपनाह' ने। यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। वहीं 'इश्क सुभानअल्लाह' की टीआरपी में दूसरे हफ्ते भी गिरावट जारी है। यह सीरियल आठवें स्थान से ग्यारहवें स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन

3 of 4
कुंडली भाग्य
टॉप 10 शो (शहरी क्षेत्रों में)
1. कुंडली भाग्य
2. कुमकुम भाग्य
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4. ये हैं मोहब्बतें
5. बेपनाह
6. शक्ति-अस्तित्व एक अहसास की
7. सुपर डांसर चैप्टर 2
8. ये रिश्ता क्या कहलाता है
9. उड़ान 
10. राइजिंग स्टार 
विज्ञापन

4 of 4
bepanah - फोटो : amar ujala
बता दें कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 'बेपनाह' सीरियल में प्यार में धोखा खाईं एक पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में उनके साथ हर्षद चोपड़ा भी हैं। यह शो एक रोमांटिक ड्रामा है। जेनिफर इससे पहले 'बेहद' सीरियल में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें