फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में टीवी की इन पांच अभिनेत्रियों का छाया रहा लुक, दीपिका की सादगी ने सबको पीछे छोड़ा

Sun, 24 May 2020 04:55 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका कक्कड़, हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की वजह से इस बार ईद का त्योहार घर पर ही सेलिब्रेट किया जाएगा। देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर टीवी के कलाकारों ने रमजान के दौरान समय- समय पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस बीच कई अभिनेत्रियों का लुक भी चर्चा में रहा। किसी ने अपनी सादगी से ध्यान खींचा तो किसी ने अपने स्टाइलिश लुक से। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही अभिनेत्रियों की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री हिना खान की। 'बिग बॉस' के बाद से हिना अपने स्टाइल और फैशन सेंस से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहीं। वेस्टर्न हो या पारंपरिक ड्रेस, हिना बखूबी उसे कैरी करती हैं। रमजान के दौरान हिना ने कई तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन

3 of 6
आमना शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
चिकनकारी कुर्ते में आमना शरीफ खूब जच रही हैं। शो 'कसौटी जिंदगी के' से मशहूर हुईं अभिनेत्री ने अपने एथनिक लुक को बिंदास अंदाज में दिखाया है। कुर्ते के साथ आमना ने सिल्वर ज्वैलरी पहनी हुई हैं।

4 of 6
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
रमजान के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ रहीं। दीपिका की जितनी भी तस्वीरें सामने आईं, वो सलवार सूट पहने दिखीं। बिना मेकअप के भी दीपिका तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरें खींचने का क्रेडिट उनके पति शोएब इब्राहिम को जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' फेम सना खान काले और सुनहरे रंग के आउटफिट में दिखीं। पारंपरिक ज्वैलरी पहने सना का लुक बिल्कुल अलग था। इसके अलावा सना ने कई तस्वीरें साझा कीं जिनमें वो हिजाब भी पहने दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : सोशल मीडिया
'शनि' और 'तू आशिकी' जैसे सीरियल में नजर आने वालीं अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। तस्वीर में जन्नत ने काले रंग के सलवार सूट के साथ जंक ज्वैलरी पहनी है। वहीं दूसरी तस्वीर में जन्नत आसमानी रंग के चिकनकारी कुर्ते में नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने साझा की अपनी खास तस्वीर, फैंस को बताया 'उम्मीद बनाम वास्तविकता' का मतलब
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें