फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में शोएब ने पत्नी दीपिका के मुंह पर जड़ा मुक्का, जानिए वायरल हो रहे वीडियो का असली सच?

Sun, 10 Nov 2019 12:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : social media
'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर फेमस हुईं दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों के बीच कभी आपसी अनबन की खबरें सामने नहीं आईं। इतना ही नहीं दीपिका जब बिग बॉस के घर के अंदर थीं तब भी शोएब उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आए थे लेकिन हाल ही में सामने आया वीडियो कुछ अलग ही इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : social media
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम का ये वीडियो हैरान करने वाला है क्योंकि इसमें उनके पति शोएब उन्हें पीटते हुए दिख रहे हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। ये फनी वीडियो दीपिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पहले तो हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया लेकिन शोएब दीपिका की मजाक में पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में दीपिका कक्कड़ के साथ मिरर में झांकते हुए शोएब काफी गुस्से में लग रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दीपिका को मारने के लिए घूंसा भी दिखाया है।

ये भी पढ़ें- पहली नजर में सलमान की 'भाभी' को दिल दे बैठे थे आशुतोष, इसे देख सब कहने लगे थे साइको

4 of 5
Dipika Kakar - फोटो : instagram
वीडियो में देखते ही देखते शोएब दीपिका के मुंह पर एक मुक्का जड़ देते हैं। वहीं दीपिका के रिएक्शन भी हैरान कर देने वाले हैं। आइए इसके पीछे की सच्चाई भी आपको बता देते हैं। टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' के लिए दीपिका ने यह गैटअप लिया है। आने वाले एपिसोड में आपको दीपिका उर्फ सोनाक्षी के साथ कुछ ऐसा होते हुए देखने वाले हैं जिसकी तैयारी उनके पति करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

अभी कुछ दिन पहले दीपिका अस्पताल में भर्ती थीं तब भी शोएब ने उनका खूब ध्यान रखा था। दोनों की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। बता दें कि 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने परिवार की मौजूदगी में साल 2017 में 'नच बलिए' के सेट पर दीपिका को प्रपोज किया था और 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। इसके कुछ वक्त बाद वह 'बिग बॉस' में गईं और शो जीता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें