फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती दीपिका का इस तरह ख्याल रख रहे पति शोएब, फैंस ने ठीक होने की मांगी दुआ

Fri, 04 Oct 2019 01:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों से एक हैं। 'बिग बॉस 12' की विजेता रहीं दीपिका कुछ समय से बीमार चल रही हैं। पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दीपिका अस्पताल में दिख रही थीं। अब दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी एक ताजा तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़ लगातार काम में बिजी हैं। अभी वो सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं जिसमें वो सोनाक्षी का किरदार निभा रही हैं। माना जा रहा है सीरियल में लगातार काम के चलते उनकी तबीयत खराब हुई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में दीपिका अस्पताल में भर्ती हैं और शोएब ने उन्हें गले से लगा रखा है। दीपिका की तबीयत खराब है और शोएब उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। शोएब ने कैप्शन में लिखा- 'बस अब जल्दी ठीक हो जाओ यार बच्चा... जल्द ठीक होने के लिए उनकी प्रार्थना कीजिए।'

4 of 5
Dipika Kakar - फोटो : instagram
दीपिका की तस्वीर शेयर करने के बाद सितारों के साथ उनके फैंस ने भी जल्द ठीक होने की दुआ की। इससे पहले शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। शोएब दीपिका को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। तस्वीर में दीपिका एक अस्पताल में नजर आई थीं और डॉक्टर उनके शरीर का तापमान जांच रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar - फोटो : instagram
बता दें कि 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने परिवार की मौजूदगी में साल 2017 में 'नच बलिए' के सेट पर दीपिका को प्रपोज किया था और 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। इसके कुछ वक्त बाद वह 'बिग बॉस' में गईं और शो जीता। 

इन पांच चेहरों को सीरियल में रातों रात किया गया था रिप्लेस, कार्तिक अब भी हैं शो से गायब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें