गौतम रोडे-पंखुड़ी अवस्थी और गौरव चोपड़ा के बाद दीपिका-शोएब भी शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। कल हल्दी और मेहंदी की रस्में अदा की गईं। सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों की तस्वीरें आ गई हैं। शादी की सभी रस्में शोएब के भोपाल स्थित घर से हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका कक्कड़
शादी की रस्मों में शोएब और दीपिका के परिवारवाले और कुछ खास दोस्त शामिल हैं। शोएब और दीपिका का निकाह 22 फरवरी को होगा। इससे पहले कपल के प्रीवेडिंग शूट की तस्वीरें सामने आई थीं। शोएब और दीपिका ने DDLJ स्टाइल में सरसों के खेत में फोटोशूट भी करवाया था।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका कक्कड़
दोनों के घर वाले लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। शादी हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से होगी। शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हो रही है। रस्मों की तस्वीरों को शोएब की बहन सबा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
4 of 5
दीपिका कक्कड़
'ससुराल सिमर का' की इस जोड़ी का रिसेप्शन 26 फरवरी को मुंबई में होगा। पिछले दो साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रियलिटी शो 'नच बलिए' के दौरान शोएब ने दीपिका को अंगूठी पहनाकर उनसे सगाई कर ली थी। दीपिका ने साल 2013 में रौनक सैमसन से लव मैरिज की थी।
सीरियल की शूटिंग के दौरान दीपिका शोएब से मिलीं और उन्हें उनसे प्यार हो गया। साल 2015 में दीपिका ने रौनक से तलाक ले लिया था। दीपिका DDLJ के राज-सिमरन बन अपने होम टाउन से शादी कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शोएब टीवी शो 'कोई लौट के आया है' में नजर आए थे।