फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' की विजेता ने सेलिब्रेट की शादी की दूसरी सालगिरह, पति के साथ काटा केक

Sun, 23 Feb 2020 11:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 12' की विजेता और टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ शादी की दूसरी सालगिरह मनाया। इस मौके पर दोनों का एक टिक टॉक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका और शोएब केक काटते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दीपिका और शोएब ने साथ में केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाया। दोनों हर मौके को स्पेशल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। इस दौरान दीपिका ने लाइट ग्रीन का सलवार सूट पहना है तो शोएब ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
जहां दीपिका ने खास वीडियो शेयर किया है वहीं शोएब ने दीपिका के साथ की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में शोएब दीपिका के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दीपिका भी शोएब के गाल पर किस कर रही हैं।

4 of 5
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों के साथ शोएब ने कैप्शन में लिखा- 'अल्लाह हमें खुशी और शांति दें। जैसा कि वे हमेशा करते हैं और जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ। बाकी ये तो तुम जानती ही हो कि मैं तुमसे बहुत ज्यादा.... हैप्पी एनिवर्सरी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar - फोटो : instagram
दीपिका ने 22 फरवरी 2018 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। शादी से पहले शोएब और दीपिका एक साथ 'नच बलिए सीजन 9' में आए थे। इस शो में शोएब ने दीपिका को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी किया था। दीपिका और शोएब साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आए थे। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुुई थी।

शरजील इमाम को लेकर जीशान अय्यूब ने बोली ये बड़ी बात, कहा- 'देशद्रोह का केस ज्यादा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें