फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी ही नहीं इस सितारे के घर भी आई खुशखबरी, दो को अभी भी है इंतजार

Sun, 12 Apr 2020 06:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dimpy Ganguly and Ruslaan Mumtaz - फोटो : twitter
लॉकडाउन के वक्त जहां एक ओर देश मुश्किल वक्त से जूझ रहा है वहीं कुछ परिवारों में किलकारियां गूंजी हैं। 'बिग बॉस' सीजन आठ में नजर आ चुकीं डिंपी गांगुली दूसरी बार मां बनीं। वहीं कुछ सितारों के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। जानिए लॉकडाउन के दौरान कौन से सितारे माता-पिता बने और कौन बनने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Dimpy, Rohit and son - फोटो : Instagram
राहुल महाजन (Rahul Mahajan) की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। डिंपी ने बेटे को 11 अप्रैल को जन्म दिया। इस बात की जानकारी डिंपी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। डिंपी के इस पोस्ट के बाद सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अपने इस पोस्ट में डिंपी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की। डिंपी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ईस्टर इव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय।' तस्वीर में बच्चे के पैर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रुसलान मुमताज - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान टीवी अभिनेता रुसलान मुमताज भी पिता बने। रुसलान की पत्नी निराली ने 27 मार्च को बेटे को जन्म दिया। रुसलान ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशी की खबर साझा की थी। साथ ही उन्होंने बच्चे की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। रुसलान ने पोस्ट में लिखा था- 'छोटा बेबी आ गया है। मैं कम से कम 3-4 महीने के लिए अपने बच्चे की किसी भी तस्वीर को अपलोड करने से बचने की सोच रहा था लेकिन दुनिया भर में मौजूदा हालातों के बीच ये छोटे बच्चे की खबर ही आपका दिन रोशनी से भर सकती है'। 

4 of 5
स्मृति खन्ना - फोटो : Social Media
'मेरी आशिकी तुमसे' फेम अभिनेत्री स्मृति खन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। स्मृति का इस समय नौवां महीना चल रहा है और वो किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। स्मृति अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसी शर्मा - फोटो : Social Media
'छोटी सरदारनी' शो में हरलीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मानसी शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। मानसी आठ महीने प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में मानसी की गोद भराई हुई थी। गोद भराई की तस्वीरों को खुद मानसी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। मानसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पति युवराज हंस के साथ तस्वीर साझा कर लिखा था- 'बेबी शावर, धन्यवाद रब जी इतना सबकुछ देने के लिए।' आपको बता दें, मानसी पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की बहू हैं।

लॉकडाउन के बावजूद नए एपिसोड शूट कर सकते हैं कपिल शर्मा, इस बार ऐसे करेंगे वापसी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें