दिलीप जोशी की बेटी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलीप जोशी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी नियति की शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की शादी के कुछ अच्छे पलों की झलक दिखाई थीं। इन तस्वीरों में दिलीप जोशी अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए थे। वहीं, नियति भी दुल्हन के अवतार में काफी सुंदर लग रही थीं। इन तस्वीरों को साथ दिलीप जोशी ने एक प्यारा से नोट लिखा था, जिसमें अभिनेता ने लिखा, 'आप गानों और फिल्मों से भावनाएं ले सकते हैं लेकिन, जब आप पहली बार इसका अनुभव लेते हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'