कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्हें गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। कपिल के बयान के बाद क्राइम ब्रांच ने ने एक नई एफआईआर दर्ज की थी। वहीं बयान दर्ज करवाने के बाद कपिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि 'मैंने दिलीप छाबड़िया और उनके स्कैम के बारे में अखबार में पढ़ा था, जिसके बाद मैंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने का फैसला किया।'