टेलीविजन का सबसे मशूहर शो 'बिग बॉस' एक बार फिर फैंस के बीच आने को तैयार है। ऐसे में सबसे बड़ा सस्पेंस ये बना हुआ कि इस नए सीजन में कौन कौन कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सितंबर में शो का 11वां सीजन शुरू होने जा रहा है।
पढ़ें- हुनर की कमी या कुछ और, आखिर छोटा पर्दा क्यों चुरा रहा है बॉलीवुड फिल्मों के सीन
तो देर किस बात की? 'बिग बॉस- 11' में हिस्सा लेने वाले संभावित सेलेब्रिटी के नाम जानने के लिए रुख कीजिए आगे की स्लाइड्स का...
विज्ञापन
2 of 7
ढिंचैक पूजा
अपनी अतरंगी अदाओं और गानों से फेमस हुई ढिंचैक पूजा इस बार 'बिग बॉस' में जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए इस बार ढिंचैक को भी अप्रोच किया गया है। भई अब ये तो साफ है कि शो में ढिंचैक होंगी तो कुछ तो मजेदार और अलग होना तय है।
विज्ञापन
3 of 7
देवोलीना भट्टाचार्या
डेली सोप 'साथ निभाना साथिया' से घर घर में गोपी के नाम से फेमस हुईं देवोलीना भट्टाचार्या को नाम भी 'बिग बॉस' में आने वाले सेलेब्रीटीज में लिया जा रहा है। हाल ही में देवेलीना अपने बिकनी फोटोज को लेकर काफी स्पाॉटलाइट में रही थी। अब इस आदर्श बहू को रियलिटी शो में देखना काफी दिलचस्प होगा।
4 of 7
निया शर्मा
बताया जा रहा है कि निया शर्मा 'बिस बॉस' के इस सीजन में नजर आने वाली है। शो 'जमाई राजा' से हर घर में मशहूर हुई निया अगर शो में आती हैं तो ये तो पक्का है कि शो में हॉटनेस का तड़का लगना लाजमी है।
विज्ञापन
5 of 7
पर्ल पुरी
'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन' और 'फिर भी न माने बदतमीज दिल' से फेमस हुए हैंडसम पर्ल पुरी इस बार शो में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले अपने रिलेशन को लेकर पर्ल काफी लाइमलाइट बटोर चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अचिंत कौर
टेलीविजन के इस चेहरे से भला कौन परिचित नहीं होगा। लंबे समय से छोटे पर्दे पर हर रोल को बखूबी निभाने वाली अचिंत कौर ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' से की थी। कुछ ही समय पहले अपने बोल्ड फोटो को लेकर अंचित सुर्खियो में बनी हुई थीं।
सना सईद
शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में अंजली का रोल निभाने वाली ये क्यूट लड़की तो आपको याद ही होगी। सना को शो में देखना उनके फैंस जरूर पसंद करेंगे। 'नच बलिए' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो में जलवे बिखेर चुकीं सना जल्द ही 'बिग बॉस' में नजर आने वाली हैं।