लो जी! इससे पहले कि रविवार का एपिसोड प्रसारित होता, इससे पहले कि सलमान खान उस कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान करते जिसे वोटिंग के आधार पर इस हफ्ते शो से बाहर किया गया, बिग बॉस ने खुद मोर्चा संभालते हुए उस नाम का ऐलान कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Dhinchak pooja
वैसे तो हमने पहले ही आपको बता दिया कि दर्शकों ने सबसे कम वोट ढिंचैक पूजा को किये हैं जिसके आधार पर वह घर से बाहर हो सकती हैं। अब खुद बिग बॉस ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टी कर दी है।
#BREAKING Here's who got eliminated from the #BiggBoss11 house this week!#BB11 pic.twitter.com/wF9ALElIwx
— Bigg Boss World (@BiggBossWorld) November 4, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Dhinchak pooja
बिग बॉस 11 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए ऑनलाइन वोटिंग ऑयोजित की गई जिसमें लोगों ने अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को बचाने के लिए वोट किये। इसमें ढिंचैक पूजा को सबसे कम, सिर्फ 1901 वोट्स मिले। बेनाफशा घर से बेघर होने से बाल बाल बचीं हैं। उन्हें ढिंचैक पूजा से सिर्फ 5 वोट्स ज्यादा मिले हैं। वहीं खतरे की घंटी सब्यसाची सतपथी (1956 वोट्स) और बंदगी कालरा (1961) पर भी टंगी थी। बाकी कंटेस्टेंट्स का भी बुरा हाल रहा।
4 of 5
sapna choudhary
सपना चौधरी इस हफ्ते के एविक्शन से बच तो गई हैं लेकिन उन्हें प्रियांक शर्मा से भी कम वोट्स मिले हैं। प्रियांक को जहां 1997 वोट्स मिले, वहीं सपना की झोली में केवल 1952 वोट्स गिरे। वोट पाने में हितेन तेजवानी तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 2,463 वोट्स मिले।
पढ़ें: डांसर सपना चौधरी अब बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार, देखिए पहला जलवा
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट्स शिल्पा शिंदे को मिले हैं। हिना खान को पछाड़ते हुए शिल्पा ने 4,484 वोट्स हासिल किये हैं। वहीं, हिना खान को 3,471 वोट्स मिले। इस हफ्ते 9 कंटेस्टेंट्स- शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, ढिंचैक पूजा, सपना चौधरी, हिना खान, बेनाफशा, हितेन तेजवानी, सब्यसाची सतपथी और बंदगी कालरा को नॉमिनेट किया गया।
Bigg Boss 11: बत्तियां बुझते ही पुनीश को 5 मिनट तक किस देने के बाद ये बोली बंदगी