एकता कपूर का मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' अगले महीने से ऑन एयर होने वाला है। इस सीरियल का टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर लोगों की दीवानगी देखी जा सकती है। हर कोई इस सीरियल से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। इस बीच 'कसौटी जिंदगी की' रीबूट से जुड़ी बड़ी खबर आई है।
विज्ञापन
2 of 5
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी की' सीरियल एकता कपूर का सबसे फेमस सीरियल था। इस सीरियल में अनुराग बासु, प्रेरणा और मिस्टर बजाज की लव स्टोरी लोगों को खूब रास आई थी। 17 साल बाद इस सीरियल के टेलीविजन पर दोबारा वापसी करने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच सीरियल की स्टारकास्ट से जुड़ा एक और नाम सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 5
shubhavi
कहा जा रहा है कि जाह्नवी की 'धड़क' फिल्म में नजर आई शुभावी 'कसौटी जिंदगी की' रीबूट में अनुराग बासु की मां का किरदार निभाएंगी। शुभावी इससे पहले भी 'बाली जी टेलीफिल्मस' के कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। शुभावी 'कहानी घर घर की' में रिषिका तो वहीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मीरा का किरदार निभा चुकी हैं।
4 of 5
erica and hina khan
'कसौटी जिंदगी की' रीबूट में एरिका फर्नांडीज प्रेरणा का किरदार निभाएंगी हालांकि अनुराग के किरदार पर भी सस्पेंस बना हुआ है। खबरों की मानें तो पार्थ सामथान अनुराग बासु का, कमोलिका का किरदार हिना खान और बरुण सोबती मिस्टर बजाज का रोल निभाएंगे। आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी की' सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाला सीरियल रहा है।
'कसौटी जिंदगी की' 10 सितंबर से स्टारप्लस पर शुरू हो रहा है। आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में ऑनएयर हुआ था। इस सीरियल में श्वेता और सिजेन खान की जोड़ी काफी फेमस हो गई थी। हालांकि इंटरव्यू के दौरान प्रेरणा कह चुकी हैं वह सिजेन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।