फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी परी से कम नहीं लगतीं रघुराम की मंगेतर, तलाक के 6 महीने बाद यूं ही नहीं की सगाई

Mon, 06 Aug 2018 08:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रघु राम
एम टीवी रोडीज से पॉपुलर होने वाले रघुराम ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और कनाडियन सिंगर नताली डि लुसियो से सगाई कर फैंस को चौंका दिया । दोनों ने गुपचुप तरीके से टोरंटो में सगाई की । इस मौके पर रघु के दोस्त करणवीर अपनी पत्नी तीजे सिद्धू के साथ पहुंचे थे ।
विज्ञापन

2 of 7
नताली
रघु ने इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस सुगंधा गर्ग से तलाक लिया था । इसके बाद उन्होंने नताली को डेट करने की बात कबूली थी । दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं ।
विज्ञापन

3 of 7
नताली
रघु और सुगंधा गर्ग की शादी 2 फरवरी 2006 में हुई थी, 12 साल बाद कानूनी तौर पर दोनों ने 29 जनवरी, 2018 को तलाक लिया। तलाक के 2 महीने बाद ही रघु ने नताली डि लुसियो के साथ सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार किया ।

4 of 7
नताली
नताली ने फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश, चेन्नई एक्सप्रेस, लेडीज Vs रिकी बहल और बैंड बाजा बारात जैसी फिल्मों के लिए गाना गाया है । खबरों की मानें तो रघु और नताली जल्द ही अपनी शादी की डेट की घोषणा करेंगे ।
विज्ञापन

5 of 7
नताली
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों गोवा में शादी करने का मन बना रहे हैं और शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी । सगाई के बाद करण वीर बोहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी थी ।
विज्ञापन

6 of 7
नताली
नताली एक अच्छी सिंगर के साथ बेहद खूबसूरत भी हैं । उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा पड़ा है । नताली ने रघु के साथ भी कई फोटो शेयर की हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
raghu
रघु के लाइफ स्टाइल की बात करें तो रघु राम एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है जिसमें उनके पास मुंबई में एक फ्लैट है साथ ही उनके पास वरना गाड़ी है जिसकी कीमत करीब 12 लाख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें