फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: 'गोपी बहू' ने अपने जिम ट्रेनर से रचाई शादी, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 14 Dec 2022 01:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की फेमस गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी पर्दे से काफी समय से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीती रात देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी हेल्दी और मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं, तो अब उन्होंने अपना ब्राइडल लुक शेयर किया। दुल्हन बनी देवोलीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं और हर कोई ये जानने के लिए बेताब था कि क्या अभिनेत्री सच में शादी कर रही हैं या फिर ये कोई प्रैंक है? लेकिन उसके कुछ देर बाद अभिनेत्री ने मंगलसूत्र और रिंग पहने हुए पति के साथ भी तस्वीर साझा की है, जिसके बाद सब उनको बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस भी सरप्राइज हो गए। हाथों में चूड़ियां, कड़े, माथे पर मांग-टीका और बिंदी, ईयररिंग्स, कलीरे के साथ पूरा साज श्रृंगार कर दुल्हन बनी देवोलीना कार बैठी हैं और बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने अपनी मेहंदी का भी एक वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री को इस अवतार में देख फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटाया।

Shyam Benegal: सिनेमा के इन दिग्गजों को श्याम बाबू ने दिया बड़ा मौका, ‘मुजीब’ बनाकर की 12 साल बाद वापसी

विज्ञापन

3 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
देवोलीना की विशाल सिंह के साथ भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अभिनेत्री को हल्दी लगाते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे थे कि क्या अभिनेत्री सही में शादी कर रही हैं। हालांकि शाम को अभिनेत्री ने अपने पति के साथ तस्वीरें साझा कर दीं। बता दें कि अभिनेत्री ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख से शादी की है, जो पेशे से जिम ट्रेनर हैं। 

Shriya Saran: श्रिया सरन ने क्यों छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर? बताया किस बात से डरी हुई थीं अभिनेत्री

विज्ञापन

4 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
शुरुआत में देवोलीना की शादी को लेकर लोगों के जहन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। किसी को लग रहा है कि वह सच में शादी कर रही हैं, तो कोई इसे प्रैंक या फिर प्रमोशन के लिए बता रहा था। वहीं, अभिनेत्री को मांग में सिंदूर, गले में मंगसूत्र और पति के साथ फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं रहा है। फैंस और सेलेब्स अभिनेत्री को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं।

Katrina Kaif: क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ? इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस बोले- बेबी आने वाला है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें